जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने का वीडियो शेयर कर राहुल ने कसा तंज़ !

675 0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर सवाल खड़ा किया है. राहुल गांधी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि क्या संविधान के अनुच्छेद 15 और 25 भी बेच दिए। राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे अलग-अलग जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से जबरन जय श्री राम बोलने के लिए कहा जा रहा है।

बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 15 के तहत किसी के भी साथ धर्म, जाति, नस्ल, महिला-पुरुष, जन्म स्थान के आधार प कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है।जबकि अनुच्छेद 25 के तहत लोगों को कोई भी पेशा चुनने, अपनी मर्जी के धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है।दरअसल मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमे एक मुस्लिम कबाड़ी वाले से कुछ लोग जबरन जय श्री राम का नारा लगवा रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने जिस नरसिंहानंद को बताया हिन्दुओं का मसीहा अब वही दे रहा महिलाओं को गाली

इस वीडियो के साथ इसी तरह की पुरानी घटनाओं के वीडियो के संकलन को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने पूछा है,क्या संविधान के अनुच्छेद 15 और 25 भी बेच दिए। बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 15 के तहत किसी के भी साथ धर्म, जाति, नस्ल, महिला-पुरुष, जन्म स्थान के आधार प कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। जबकि अनुच्छेद 25 के तहत लोगों को कोई भी पेशा चुनने, अपनी मर्जी के धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है।

Related Post

Crowd of people gathered in CM Yogi's road show

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

Posted by - April 23, 2024 0
मेरठ : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान की आज जयंती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम को 500 वर्ष बाद…

दिल्ली जंतर मंतर पर हिन्दुवादी नेताओं ने लगाया ‘मुल्ले काटे जाएंगे राम राम चिल्लाएंगे’ का नारा

Posted by - August 9, 2021 0
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को बिना परमिशन के ही हिन्दूवादी संगठनों ने भारत जोड़ो मूवमेंट के नाम से…