जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, तब तक किसान बॉर्डर नहीं छोड़ेगा- टिकैत

571 0

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ लगा रहे हैं। इस बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कल की किसान संसद पर कहा कि 10 राज्यों के लोग इसमें थे। उन्होंने बताया कि किसानों ने अपने-अपने राज्यों और तीन कृषि कानूनों और इससे होने वाले नुकसानों के बारे में बताया।

टिकैत ने एक बार फिर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, तब तक बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे।कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की किसान संसद के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। बीजेपी नेता मिनाक्षी लेखी के किसान आंदोलन में शामिल लोगों को मवाली कहने पर भी टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

मामले में राकेश टिकैत ने कहा कि मिनाक्षी लेखी ने जो कहा उस पर माफी मांग ली।  बात खत्म हो गई बस वो आगे ध्यान रखें कि इस तरह की बयानबाजी न करें। किसान संसद मार्च में आज की तैयारी पर राकेश टिकैत ने कहा कि आज हम नहीं जा रहे हैं। आज दूसरे लोग जा रहे हैं।  10-15 लोग रोज़ाना अलग-अलग जगह से इकट्ठा होकर जायेंगे।  सरकार से बातचीत की अभी उम्मीद नहीं लग रही है। टाइम लगेगा।

खुलासा : पैगासस जासूसी लिस्ट में पूर्व सीबीआई प्रमुख एवं अनिल अंबानी का भी नाम

कृषि मंत्री तो बयान देते रहते हैं. प्रस्ताव की बात नहीं है. एक ही प्रस्ताव है तीनों कानून वापस लो. लोकतांत्रिक तरीक़े से बात रखने की कोशिश कर रहे हैं।  आगे की तैयारी पर उन्होंने कहा कि पूरी तैयारी है, आंदोलन कैसे चलेगा आगे इसकी तैयारी है। आंदोलन लंबा चलेगा अभी। ये तो 43 महीने का कोर्स है, अभी 8 ही महीने हुये है। ट्रैक्टर तैयार है। तेल भरा के रखो कभी भी दिल्ली आना पड़ सकता है।  सरकार कभी भी कोई कदम उठा सकती है.। तैयारी तो रखनी पड़ेगी. पत्रकार के साथ मारपीट पर टिकैत ने कहा कि हमारे लोग इस तरह का काम नहीं करते. पत्रकार-पुलिस सब हमारे बीच रहते हैं।  कभी ऐसा काम नहीं हुआ है।

Related Post

Chardham Yatra

खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान

Posted by - April 20, 2026 0
चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) मार्ग के होटल – ढाबों में इस बार तीर्थयात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा, इसके…
OP Rajbhar

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे ओपी राजभर

Posted by - July 15, 2022 0
लखनऊ: राष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल देखने को मिली रही है। यूपी के लखनऊ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
मिताली राज Mithali Raj

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मिताली राज ने संन्यास लेने का फैसला जानें क्यूं टाला?

Posted by - August 2, 2020 0
नई दिल्ली। भारत की एक दिवसीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने आगामी विश्वकप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
CM Dhami

केन्द्रीय शिक्षामंत्री और सीएम धामी ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ

Posted by - September 12, 2023 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने मंगलवार को ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा…