मनोज तिवारी

क्या अब मनोज तिवारी के अंडरग्राउंड होने का वक्त आ गया?

1094 0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने एक ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। बता दें कि तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन ट्वीट कह कहा था- ‘सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। मेरा यह ट्वीट संभाल कर रखिएगा।’

आपके बच्चे मोटापा छू भी नहीं पाएगा, डालें मेडिटेशन की आदत : शोध 

अब जब दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में आए रुझानों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है, तो ट्विटर पर लोग मनोज तिवारी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि अब अंडरग्राउंड होने का वक्त आ गया है।

https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1226144841761001472

जानें क्या है पूरा मामला?

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में तस्वीर के हिसाब से यह साफ हो गया है कि दिल्ली में तीसरी बार भी अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है। जब आठ फरवरी को दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और उसी शाम तमाम समाचार चैनलों ने एग्जिट पोल दिखाने शुरू किए थे जिनमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिखाया जा रहा था। इस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा था- ‘ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल कर रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीटें लेकर सरकार बनाएगी, कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना न ढूंढें’।

मनोज तिवारी ट्विटर पर ट्रोलर उनका मजाक बना रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अब वह अंडरग्राउंड होंगे?

अपने इसी ट्वीट को लेकर मनोज तिवारी ट्रोल हो रहे हैं। ट्विटर पर ट्रोलर उनका मजाक बना रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अब वह अंडरग्राउंड होंगे? उनके इस ट्वीट का प्रिंटशॉट वायरल हो रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि लो संभाल कर रखा था अब क्या? ट्विटर पर मनोज तिवारी के मीम वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनसे पूछा जा रहा है कि दिल्ली में अब जब भाजपा हार रही है। तो अब क्या आप अंडरग्राउंड होंगे? गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने मंगलवार सुबह भी मतगणना शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के जीत का दावा किया था। उनका कहना था कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

दिल्ली से बोलत बानी.. बुरा समाचार बा

लोग ट्वीट कर मनोज तिवारी के जज्बात शेयर कर रहे हैं। वीडियो में मनोज तिवारी का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, ‘दिल्ली से बोलत बानी.. बुरा समाचार बा।

इस गाने में मनोज तिवारी हादसे के शिकार नजर आ रहे हैं और वह अपनी हालत की जानकारी फोन पर अपने घर दे रहे हैं। यह गाना मनोज तिवारी की फिल्म देहाती बाबू का है।

https://twitter.com/__ladka__/status/1227099884378980353

वहीं दूसरी तरफ मनोज तिवारी की फिल्म का एक गाना भी खूब शेयर किया जा रहा है। गाने के बोल हैं बुरा समाचार बा…बुरा समाचार बा…दादी से बताय दीहा, मंगरूआ बेमार बा। इस गाने को यूट्यूब पर 30 लाख बार देखा जा चुका है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

पीएम स्वनिधि योजना में धमतरी जिला पुरस्कृत

Posted by - December 14, 2024 0
धमतरी। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पी.एम.स्वनिधि) योजना में धमतरी जिले को सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…
Naxal-IED in chattisgarh

छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों ने दो IED बम का पता लगा कर नक्सली हमला टाला

Posted by - April 1, 2021 0
रायपुर । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव (Rajnandgaon Chhattisgarh) जिले के नवागांव इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के…
PM Modi

सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेने केवडिया पहुंचे PM मोदी

Posted by - March 6, 2021 0
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सुबह गुजरात में केवडिया पहुंचे जहां वह सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन को…