IPL 2022: दिल्ली के कोच के बेबाक बोल, ईशान 15 करोड़ के लायक नहीं थे

524 0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहायक कोच शेन वाटसन (Shane Watson) ने मुंबई इंडियंस (MI) के IPL 2022 के ऑक्शन में ईशान किशन (Ishaan kishan) पर 15 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज इतनी राशि में खरीदने लायक नहीं था। वाटसन ने साथ मुंबई इंडियंस (MI) की चोटिल जोफ्रा आर्चर को इतनी बड़ी राशि में खरीदने के लिए आलोचना की।

मुंबई इंडियंस अभी तक 5 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है, जिसने किशन को खरीदने के लिए 15.25 करोड़ और आर्चर को खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

वाटसन ने द ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट में बातचीत में कहा कि ईशान किशन को खरीदने में इतनी सारी राशि खर्च करना, वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, लेकिन वह इतनी सारी राशि खर्च करने लायक खिलाड़ी नहीं है।

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार का बड़ा कदम, 35 जिलों में लागू होगा प्राकृतिक खेती मिशन

Related Post

बांग्लादेश के सैफुद्दीन टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर, रुबेल हुसैन को मिला मौका

Posted by - October 27, 2021 0
अबू धाबी। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के 20वें मुकाबले में इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। दोनों टीमों…

शाहीन अफरीदी ने अच्छी गेंदबाजी कर हमारे बल्लेबाजों पर दबाव बनाया- कोहली

Posted by - October 25, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की जमकर तारीफ की। आफरीदी…