International Tea Day

International Tea Day : भारत की सिफारिश पर यूएन ने की घोषणा, अब दुनिया मनाएगी

1222 0

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र ने भारत की सिफारिश को मानते हुए 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाने की घोषणा की है। बता दें कि भारत करीब चार साल पहले इसका प्रस्ताव रखा था। मिलान शहर में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन के अंतर सरकारी समूह की हुई बैठक में यह प्रस्ताव भारत ने पेश किया था।

अभी तक चाय उत्पादन करने वाले देश ही International Tea Day मनाते थे

बता दें कि इससे पहले भारत की सिफारिश पर ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की भी घोषणा हुई थी। बता दें कि अभी हर साल 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता था, लेकिन चाय उत्पादन करने वाले देश ही इसको मनाया करते थे।

मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी दिया झटका, दो रुपये तक बढ़ाई दूध की कीमतें 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनी अधिसूचना में कहा कि हम विश्व की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में चाय के योगदान को लेकर दुनिया को जागरूक करना चाहते हैं, ताकि 2030 के सतत विकास से जुड़े लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। सयुंक्त राष्ट्र का मानना है कि 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित करने से इसके उत्पादन और खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यूएन महासभा ने चाय के औषधीय गुणों के साथ सांस्कृतिक महत्व को भी मान्यता दी है।

मदर डेयरी ने तीन रुपये बढ़ाया दूध का दाम, 16 दिसंबर से चुकानी होगी कीमत

संयुक्त राष्ट्र ने सभी सदस्य देशों, अंतरराष्ट्र्रीय और क्षेत्रीय संगठनों से अपील की International Tea Day मनाएं

संयुक्त राष्ट्र ने सभी सदस्य देशों, अंतरराष्ट्र्रीय और क्षेत्रीय संगठनों से अपील की है कि वह हर साल 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाएं। इस दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में चाय की अहमियत समझाने वाले कार्यक्रम कराए जाएं। अंतराष्ट्रीय चाय दिवस के लिए दिसंबर का महीना इसलिए चुना गया, क्योंकि चाय उत्पादन के लिए यह महीना सबसे बेहतर माना जाता है।

Related Post

प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सुविधाओं का पहुंचेगा लाभ: डॉ. धन सिंह

Posted by - April 17, 2022 0
लखनऊ: स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (Health Minister Dr. Dhan Singh Rawat) द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित परिचर्चा सभागार में…
कोरोना

भारत के सिर्फ तीन राज्यों से कोरोना संक्रमण के 60.18 फीसदी मामले

Posted by - June 29, 2020 0
नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु की स्थिति भयावह होती जा…
GOVERNOR UP

लोहिया संस्थान स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर किया अलर्ट

Posted by - March 20, 2021 0
लखनऊ । लोहिया संस्थान ने 11वें साल पर अपना पहला स्थापना दिवस शनिवार को मनाया है। स्थापना दिवस पर बतौर…