Village Day

प्रत्येक गांव में सप्ताह में एक बार ‘गांव दिवस’ मनाए जाने के निर्देश

718 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की नई सरकार (New government) का सबसे अधिक जोर गांव के विकास पर रहेगा। लगातार दूसरी बार प्रदेश की सत्ता को संभालने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को अफसरों के साथ पहली बैठक की। उन्होंने गांव, ग्रामीण, किसानों की परेशानियों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने सरकार के एजेंडे को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में सप्ताह में एक बार ‘गांव दिवस’ (Village Day) मनाया जाए। गांव, ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का निस्तारण संबंधित अधिकारी मौके पर ही करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व, पंचायतीराज और ग्राम्य विकास के ग्राम स्तरीय कर्मियों द्वारा ग्राम प्रधान के समन्वय से ‘ग्राम चौपाल’ लगाने को कहा। इसके माध्यम से ग्रामीण जनता की स्थानीय समस्याओं का समाधान करने। ग्राम सचिवालय की कार्यप्रणाली को सुद्ढ करने के साथ ग्राम सहायकों की तैनाती को भी पूरा करने के उन्होंने निर्देश दिये। सीएम योगी ने अफसरों से कहा कि थाना, तहसील, ब्लाक स्तर पर ‘गांव दिवस’ का आयोजन करें। लोकल अफसर, पंचायत सचिव, तहसीदार, समेत बीट अधिकारी इसमें मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें : अंत्योदय है हमारा लक्ष्य, लोककल्याण संकल्प पत्र को याद करें अधिकारी: सीएम योगी

उन्होंने निर्देश दिये कि ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय के अधिकारी भी इस दिन मौजूद होकर ग्रामीणों की शिकायतों को सुनें और उनका तत्काल निस्तारण कराएं। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जानकारी दें। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के साथ गांव के विकास में कोई कमी नहीं आने देने की बात भी कही। बता दें कि योगी सरकार नई पारी में भी गांव के विकास को तेजी से बढ़ाने के लिए संकल्पित है। इसके लिए उसने सत्ता संभालते ही तेजी से इसपर काम शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : शादी के बाद चाय पीने से पहले सावधान! कही यही तो नहीं है दो लुटेरी दुल्हन

Related Post

अखिलेश यादव

राज्यपाल से मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, खराब कानून-व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

Posted by - December 27, 2019 0
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के विरोध में यूपी की राजधानी लखनऊ में माहौल काफी संवेदनशील था। इसी बीच समाजवादी पार्टी…
Chief Minister

कौन बनेगा मुख्यमंत्री? नए चेहरे पर मंथन शुरू, इनका नाम सबसे आगे

Posted by - March 11, 2022 0
देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने प्रचंड जीत हासिल की है। निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
yogi

ऑफिसर डेस्क प्रणाली से सचिवालय के कार्यों को नयी रफ्तार देगी योगी सरकार

Posted by - September 20, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने सचिवालय के कार्यों (Secretariat Work) में तेजी लाने, समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के लिए…
Yogi Visited DRDO Hospital

DRDO ने बनाया अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण अस्पताल, सीएम ने की तारीफ

Posted by - May 1, 2021 0
लखनऊ। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कोरोना निगेटिव होते ही ग्राउंड जीरो पर उतर पड़े।…