Yogi

युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा देगी योगी सरकार

529 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) अपने दूसरे कार्यकाल में भी युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा देने जा रही है। प्रदेश सरकार सरकारी महकमों में भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आला अफसरों को दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को योजना भवन (Plan building) में आला अफसरों के साथ पहली बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के अफसरों को निर्देश दिया किया कि सभी विभागाध्यक्ष रोजगार के मुद्दे को प्राथमिकता से लेते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभागों में भर्ती अभियान चलाया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा सभी अधिकारी अपने विभागों में भर्ती की प्रक्रिया को गति दें। विभागों में कितने पद खाली है, इसकी सूची तैयार किया जाय और भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाय।

यह भी पढ़ें : प्रत्येक गांव में सप्ताह में एक बार ‘गांव दिवस’ मनाए जाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि भर्ती में पारदर्शिता और ईमानदारी को हर हाल में प्राथमिकता पर रखा जाय। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी के पहले कार्यकाल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली थी। भर्ती प्रक्रिया को बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के पूर्ण किया किया था।

यह भी पढ़ें : अंत्योदय है हमारा लक्ष्य, लोककल्याण संकल्प पत्र को याद करें अधिकारी: सीएम योगी

Related Post

AK Sharma

शहरों में कूड़े के ढेर बने गंदगी के राक्षस को दशहरा से पहले हटाए: एके शर्मा

Posted by - September 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने  ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत 01अक्टूबर…
CM Yogi in Bulandshahr

आज उत्तर प्रदेश के शहरों में शोहदों का आतंक नहीं है: सीएम योगी

Posted by - May 5, 2023 0
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सपा, बसपा और लोकदल अवसरवादी और अराजकतावादी पार्टियां हैं। ये दंगे…
Maha Kumbh

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में नो-व्हीकल जोन प्लान लागू

Posted by - February 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरती पर चल रहे महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का समापन अब बेहद करीब है। भक्ति,…
CM Yogi

गलत लोग सत्ता में आते हैं तो रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 13, 2024 0
फर्रुखाबाद । जब गलत लोग सत्ता में आते हैं तो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते हैं, मगर जब अच्छी और संवेदनशील सरकार…