आंखों की सूजन से आपकी सुंदरता में पड़ता है फर्क, तो अपनाएं ये बेहतरीन तरीके

1092 0

लखनऊ डेस्क। सुबह जब आप उठे और आंख के नीचे सूजन नजर आए। चेहरे की ये हालत देखकर तो रोना ही आ जाता है। लेकिन इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ उपाय आप भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं-

ये भी पढ़ें :-आज से सावन शुरू, इस महीना में भगवान शिव के पूजन का है खास महत्व 

1-अगर आप दिन भर में चार पांच लीटर से कम पानी पीते हैं तो हो सकता है आपके आंखों के नीचे की सूजन की एक वजह ये भी हो। शरीर को तरोताजा रखने के लिए दिन के साथ साथ रात में पानी पीकर जरुर सोएं।

2-आंखों के नीचे की सूजन दूर करने के लिए इस उपाय को अपनाने से कुछ आराम मिलेगा। एक दो चम्मच को फ्रिज में रख दें, जब ये चम्मच ठंडे हो जाएं तो इनसे अपने आंखों को सेंके। इस तरीके को अपनाने से आंखों को ठंडक मिलेगी और सूजन को कम होने में मदद मिलेगी।

3-आंखों के नीचे की सूजन होने का एक कारण पर्याप्त नींद न लेना भी हो सकता है। इसलिए जरुरी है कि सात से आठ घंटे की नींद तो कम से कम ली जाए।

4-नमक का सेवन ज्यादा करने से उच्च रक्त चाप की शिकायत तो होती ही है। इसके साथ ही ज्यादा नमक आंखों के नीचे की सूजन के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए ज्यादा सोडियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

Related Post

पीएम नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 : वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू, उमड़ा जनसैलाब

Posted by - April 25, 2019 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू गेट पहुंचकर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। यहां से पीएम का…
टेलीफोन पर गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

एम्स के डॉक्टर टेलीफोन पर करेंगे गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

Posted by - April 18, 2020 0
नई दिल्ली । कोरोना महामारी (कोविड-19) की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने टेलीफोन…

भारत में बड़े उत्साह के रूप में मनाया जानें वाला प्रमुख त्योहारों गणेश चतुर्थी, जानें इसके पीछे की कहानी

Posted by - August 28, 2019 0
लखनऊ डेस्क। गणेश चतुर्थी भारत में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक…