Indigo

शारजाह से हैदराबाद जा रहे इंडिगो विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिग

495 0

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। बताया जा रहा है फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद जा रही थी, तभी पायलट ने विमान में किसी तकनीकी खराबी की सूचना दी, जिसके बाद फ्लाइट को कराची डायवर्ट करके हवाई अड्डे पर लैंडिंग की गई है और जांच की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस दूसरा विमान कराची भेजने की योजना बना रही है, यात्रियों को दूसरे विमान से हैदराबाद लाया जाएगा। बता दें कि दो सप्ताह में भारतीय एयरलाइंस कंपनी के विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा है।

इंडिगो एयरलाइंस ने बताया, शारजाह से हैदराबाद जा रहे विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर विमान को कराची, पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भेजी जा रही है। इससे पहले 5 जुलाई को तकनीकी खराबी के चलते स्पाइसजेट की एक फ्लाइट की कराची एयरपोर्ट पर आपात करानी पड़ी थी। स्पाइसजेट का विमान एसजी-11 दिल्ली से दुबई जा रहा था।

Indigo

रविवार के दिन इन 5 चीजों का करें दान, बरसेगी सूर्य देव की कृपा

भारत में ऑपरेट हो रहीं एयरलाइंस में पैसेंजर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में देश की तीन प्रमुख एयरलाइन कंपनियों विस्तारा, स्पाइसजेट और इंडिगो के विमानों में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ती है। 15 जुलाई को इंडिगो की दिल्ली से वडोदरा जा रही फ्लाइट को इंजन में खराबी के चलते जयपुर के लिए डायवर्ट करना पड़ा था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसको लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

सावन का पहला सोमवार कल, इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा

Related Post

Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस साल शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Posted by - June 9, 2022 0
अमरनाथ: पहली बार, तीर्थयात्री इस साल श्रीनगर से सीधे दक्षिण कश्मीर में एक वार्षिक हिंदू तीर्थ अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra)…
PM MODI

PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Posted by - March 23, 2021 0
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने मंगलवार को ट्वीट कर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को…
CM Dhami

सीएम हेल्पलाइन में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान

Posted by - June 26, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से…

पीएम मोदी ने वेटिकन में पोप फ्रांसिस से की मुलाकात, भारत आने का दिया न्योता

Posted by - October 30, 2021 0
वेटिकन सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इटली दौरे पर शनिवार को वेटिकन सिटी में पहुंचे। वहां उन्होंने पोप फ्रांसिस के साथ…