foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

1329 0

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.11 अरब डॉलर बढ़कर 516.36 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा

विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा है। इससे पहले 03 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 6.42 अरब डॉलर बढ़कर 513.25 अरब डॉलर रहा था।

साइबर हमला : 367 ट्विटर यूजर्स ने दो घंटे में 90 लाख रुपये से अधिक गंवाए

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.37 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 475.64 अरब डॉलर पर रहा

रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.37 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 475.64 अरब डॉलर पर रहा।

स्वर्ण भंडार भी 71.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.73 अरब डॉलर हो गया

इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 71.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.73 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.55 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Related Post

करवाचौथ व्रतः जानें कितने बजे लगेगी चौथ, चंद्रोदय का क्या रहेगा समय

Posted by - October 15, 2019 0
लखनऊ डेस्क। पति की दीर्घायु की मंगलकामना के लिए सुहागिनें बृहस्पतिवार यानी 17 को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। चंद्रोदय 8…
CM Dhami

सीएम ने लाभार्थियों से की मुलाकात, क्रियान्वयन का जायजा लेकर निस्तारण के दिये निर्देश

Posted by - March 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को डाकरा बाजार गढ़ी कैट क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित…