foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 586 अरब डॉलर के रिकॉर्ड पर पहुंचा

1736 0

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves)  बीते आठ जनवरी को समाप्त सप्ताह में 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 586.08 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में यह लगातार दूसरी साप्ताहिक बढ़त है।

इससे पहले 01 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves)  4.48 अरब डॉलर बढ़कर 585.32 अरब डॉलर पर पहुंचा था। भारतीय रिजर्व बैंक के तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 541.79 अरब डॉलर पर पहुँच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 56.8 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 37.59 अरब डॉलर हो गया।

कंगना रनौत पर ‘दिद्दा’ के राइटर ने लगाया चोरी का आरोप, किया ये दावा

बता दें कि आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.50 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.18 अरब डॉलर। साथ ही विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.51 अरब डॉलर रहा है।

Related Post

फोन टैपिंग पर बवाल : नितिन राऊत का तंज, दूसरों के ‘मन की बात’ को सुनने के भी शौकीन

Posted by - July 19, 2021 0
इजरायली स्पाईवेयर पेगासस की मदद से भारत में मंत्रियों, विपक्षी नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक करने की बड़ी खबर…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स’ का गठन

Posted by - October 14, 2024 0
जयपुर।  प्रदेश में वित्त, आर्थिक प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि और विकासात्मक आदि क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal)  की…
Actor Dev Raturi met CM Dhami

सीएम धामी से समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - November 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने शिष्टाचार…