foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 584 अरब डॉलर पर पहुंचा

1273 0

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 5 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 6.24 अरब डॉलर घटकर 538.94 अरब डॉलर पर आ गया है। इससे पिछले सप्ताह में यह 4.58 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के रिकार्ड स्तर 590.18 अरब डॉलर पर रहा था।

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 5 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.80 अरब डॉलर घटकर 542.33 अरब डॉलर पर आ गई है।

गुजरात की बाल कथाकार भाविका ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाख

इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.32 अरब डॉलर घटकर 34.96 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 5.13 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.50 अरब डॉलर पर आ गया।

Related Post

मीडिया समूहों पर छापेमारी: देश को चुप कराने के लिए मोदी संस्थानों का दुरूपयोग कर रहे- सिंघवी

Posted by - July 23, 2021 0
बीते दिन देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल…
मनीष सिसोदिया

संवाद, शिक्षा और लोकतंत्र दोनों को बनाता है मजबूत: मनीष सिसोदिया

Posted by - December 7, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 7600 शिक्षक मिल गए। इन नवनियुक्त शिक्षकों के लिए सरकार ने त्यागराज स्टेडियम…