foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 560 अरब डॉलर के पार

1122 0

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) बीते 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में पहली बार 560 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। यह लगातार चौथा सप्ताह है, जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

रिजर्व बैंक के तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर हो गया है। इससे पहले 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर, 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पूर्णागिरि तहसील में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन

रिजर्व बैंक ने बताया कि 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.20 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 517.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार भी 17.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.86 अरब डॉलर हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.66 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 80 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Related Post

Mamta Banergy

ममता के घर तृणमूल कांग्रेस की बैठक आज, जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची

Posted by - March 5, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC Election)  आज ममता की अगुआई में बड़ी…
CM Nayab Singh

कांग्रेस में केवल बापू बेटा ही रह जाएंगे, पार्टी के पास तो प्रत्याशी ही नहीं: सैनी

Posted by - August 26, 2024 0
रोहतक। रोहतक स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कांग्रेस पार्टी…
कोरोनावायरस

कोरोना वायरस: ठेंगा के साथ अवधि भाषा में कविता बोलते हुए अमिताभ का दिलचस्प वीडियो

Posted by - March 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस से भारत में भी 77 लोग संक्रमित पाए जा…