Railway

भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के लिए शुरू किया ये पोर्टल

1421 0

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways ) ने माल ढुलाई कारोबार को बढ़ावा देने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारतीय रेलवे माल व्यापार विकास पोर्टल लॉन्च किया है। इससे माल ढुलाई की प्रक्रिया सरल व सुविधाजनक होगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि समय के साथ बदलती ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस पोर्टल को डिजाइन और विकसित किया गया है। ये पोर्टल रेलवे के साथ व्यापार को सुगम बनाने की दिशा में सफल साबित होगा। इससे पूरा प्रोसेस पारदर्शी होगा और इज आफ डूइं​ग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

बर्ड फ्लू के दौरान जानें चिकन खाना कितना है सुरक्षित?

फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल माल ग्राहकों की सभी जरूरतों के लिए वन स्टॉप-सिंगल विंडो समाधान है। इससे माल की ऑनलाइन ट्रैकिंग समेत तमाम सुविधाएं एक साथ मिल सकेंगी।

जानें फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं-

  • रजिस्टर करना आसान।
  • ग्राहकों के लिए एडवांस सेवाएं ।
  • कमोडिटी इंफॉर्मेशन के लिए अलग पेज ।
  • प्रोफेशनल सपोर्ट ।
  • आसानी से उपयोग होने वाले टूल व सेवाएं।

रेल मंत्रालय के मुताबिक इस पोर्टल से आधुनिक तकनीक के उपयोग से सप्लाई चैन में बदलाव होगा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही माल ढुलाई में सहूलियत होगी और प्रोसेस पारदर्शी बनेगी।

Related Post

IFS

भ्रष्टाचार पर सरकार का एक्शन, विजिलेंस टीम ने IFS अफसर को किया गिरफ्तार

Posted by - July 8, 2022 0
चण्डीगढ़: पंजाब में आप सरकार बनने के बाद से नेताओं और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते…
CM Dhami

हेली सेवा शुरू होने से अब पर्यटक अल्मोड़ा और मुनस्यारी तक और भी आसानी से पहुँच सकेंगे: मुख्यमंत्री

Posted by - October 1, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी…
Savin Bansal

मुख्यमंत्री संकल्प का ग्राउंड एक्शनः दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान का बुधवार को सूदूरवर्ती न्याय पंचायत क्वांसी से…