Indian

भारतीय मुद्रा में आई गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया 80 के पार

559 0

नई दिल्‍ली: भारतीय मुद्रा (Indian currency) अब कमजोर होता जा रहा है। डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा का स्तर धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। रुपये में आ रही लगातार गिरावट का भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर बुरा असर पड़ रहा है और वहीं मंगलवार सुबह रुपये ने पहली बार रिकॉर्ड 80 का न्‍यूनतम स्‍तर को छू लिया है। साल 2022 में ही रुपया डॉलर के मुकाबले 7 फीसदी टूट चुका है। ऐतिहासिक गिरावट के साथ 80 के पार जाकर 80.01 पर ट्रेडिंग कर रहा है।

फॉरेक्‍स मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार सुबह 79.98 पर खुला, जो पिछले बंद से 1 पैसे नीचे था। मुद्रा विनिमय बाजार खुलते ही रुपये में गिरावट आ गई और कुछ ही मिनट में गिरावट के साथ 80 के पार जाकर 80.01 पर ट्रेडिंग करने लगा। साल 2022 में ही रुपया डॉलर के मुकाबले 7 फीसदी टूट चुका है। ग्‍लोबल मार्केट में डॉलर में आ रही मजबूती और विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से धन निकासी की वजह से रुपये पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

वित्‍तमंत्री ने जताई चिंता

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में बताया कि 31 दिसंबर, 2014 से अब तक रुपये में 25 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। रूस-यूक्रेन युद्ध, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमत और ग्‍लोबल मार्केट की खराब फाइनेंशियल कंडीशन के कारण रुपये पर सबसे ज्‍यादा दबाव बढ़ा है। इसमें ग्‍लोबल फैक्‍टर की सबसे बड़ी भूमिका है।

राष्ट्रपति चुनाव: सनी देओल सहित 8 सांसदों ने इस वजह से नहीं डाला वोट

Related Post

मिट्टी की सौगंध खाने वाले आज देश बेच रहे- सरकार की ‘राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना’ पर टिकैत का तंज

Posted by - August 25, 2021 0
राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के तहत रोड, रेलवे, एयरपोर्ट, पावर ट्रांसमिशन और गैस पाइपलाइन सेक्टर्स के कम उपयोग वाली संपत्तियों की…
Airtel

एयरटेल ने अपने यूजर्स को दिया तगड़ा झटका, 600 रुपये तक महंगे हुए प्लान्स

Posted by - June 28, 2024 0
निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सर्विस प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने मोबाइल सेवाओं की टैरिफ दरों में…

पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस बोली- चोट लगी होती तो परिजन थाने आते

Posted by - August 30, 2021 0
हरियाणा के करनाल शहर में शनिवार को भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए…