Amitabh Bachchan

कोरोना को भी पोलियो की तरह ही भारत जड़ से उखाड़ फेंकेगा : अमिताभ बच्चन

1807 0

मुंबई। दुनिया का सबसे बड़ा  टीकाकरण अभियान भारत में शनिवार को शुरू हो गया है। इसके शुरू होने पर सदी के महानायक बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश कोविड-19 से मुक्त हो जाएगा।

बता दें कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने इस माह की शुरुआत में सीरम संस्थान द्वारा तैयार ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविडशील्ड’ और भारत बायोटेक द्वारा विकसित स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन’ के आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ हो गया था।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1350661503779627008

बच्चन ने रविवार को कहा कि भारत की जनता पोलियो की तरह ही कोरोना वायरस को भी जड़ से उखाड़ फेंकेगी। बता दें कि भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान के लिये ‘यूनिसेफ’ के सद्भावना दूत रहे बच्चन ने ट्वीट किया कि जब भारत पोलियो मुक्त हुआ था तो वह हमारे लिए गौरवशाली क्षण था। ऐसा ही गर्व का क्षण वह होगा जब हम भारत को कोविड-19 मुक्त बनाने में कामयाब होंगे। जय हिंद’

आयात का घरेलू विकल्प तलाश करें: नितिन गडकरी

बता दें कि अमिताभ बच्चन पिछले साल जुलाई में खुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके दो सप्ताह बाद वह संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे थे। देश में महामारी फैलने के बाद से ही बच्चन सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने के आए दिन लिखते व अपील करते रहते हैं।

Related Post

Swachh Survekshan

सभी नगरीय निकायों में 2 अक्तूबर तक योगी सरकार चलाएगी सर्वेक्षण अभियान

Posted by - September 18, 2023 0
लखनऊ। भारत में स्वच्छता की अलख जगाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अलग-अलग…
CM Yogi

सीएम योगी ने किए संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम पहुंचे और आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि…