कार्टोसैट-3 सैटेलाइट

भारत कार्टोसैट-3 सैटेलाइट से पाक के बाज पर रखेगा नजर, परीक्षण की उल्टी गिनती शुरू

922 0

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 27 नवंबर को सुबह 9.28 मिनट पर कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। इस सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी47 के जरिए लॉन्च किया जाएगा। पहले इसे 25 नवंबर को लॉन्च करने के लिए शेड्यूल किया गया था, लेकिन अज्ञात कारणों से इसरो ने इसकी लॉन्चिंग की तारीख को बदल दिया। इसके साथ 13 अमेरिकी सैटेलाइट भी लांच होंगे।

कार्टोसैट-3 को 509 किलोमीटर ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा

इसरो ने बताया कि 13 अमेरिकी नैनोसैटेलाइट लॉन्च करने की डील नई व्यवसायिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड ने की थी। कार्टोसैट-3 को 509 किलोमीटर ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। स्पेसफ्लाइट के अनुसार इसरो दो और सर्विलांस सैटेलाइट- रीसैट-2बीआर1 और रीसैट-2बीआर2 को पीएसएलवीसी48 और सी49 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इसरो ने 22 मई को सर्विलांस सैटेलाइट रीसैट-2बी और एक अप्रैल को एमिसैट (इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस सैटेलाइट) को लॉन्च किया था।

ऑपरेशनल सैटेलाइट को लॉन्च करने में छह महीने की देरी चंद्रयान-2 की वजह से हुई

एमिसैट डीआरडीओ की दुश्मनों के रडार पर नजर रखने में मदद करता है। इस ऑपरेशनल सैटेलाइट को लॉन्च करने में छह महीने की देरी चंद्रयान-2 की वजह से हुई। सूत्रों के अनुसार, इस सैटेलाइट का प्रयोग खुफिया जानकारी जुटाने और सीमा पर चौकसी बनाने के लिए किया जाएगा।

स्मार्टफोन की इन पांच चीजों नहीं जानते तो आप नहीं हैं ‘स्मार्ट’ 

पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए कार्टोसैट-1 और 2 उपग्रहों से खुफिया जानकारी जुटाई

कहा जाता है कि पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए कार्टोसैट-1 और 2 उपग्रहों से खुफिया जानकारी जुटाई गई थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। कार्टोसैट उपग्रह से किसी भी मौसम में धरती की तस्वीरें ली जा सकती हैं। इसके जरिए आसमान से दिन और रात दोनों समय जमीन से एक फीट की ऊंचाई तक की साफ तस्वीरें ली जा सकती हैं।

कार्टोसैट-3 का कैमरा इतना ताकतवर है कि वह अंतरिक्ष से जमीन पर 0.25 मीटर ऊंचाई तक की ले सकता है स्पष्ट तस्वीर 

कार्टोसैट-3 का कैमरा इतना ताकतवर है कि वह अंतरिक्ष से जमीन पर 0.25 मीटर यानी 9.84 इंच की ऊंचाई तक की स्पष्ट तस्वीरें ले सकता है। जबकि अमेरिका की निजी स्पेस कंपनी डिजिटल ग्लोब का जियोआई-1 सैटेलाइट 16.14 इंच की ऊंचाई तक की तस्वीरें ही ले सकता है।

Related Post

CIMAP

सुगंधित तेलों के उत्पाद के निर्यात में सीमैप की महत्वपूर्ण भूमिका

Posted by - January 22, 2021 0
लखनऊ। सीएसआईआर-सीमैप (CSIR-CIMAP) में 20 दिवसीय किसान मेले में शुक्रवार को सीएसआईआर-सीमैप (CSIR-CIMAP) के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने…
CM Yogi

‘महाराज जी! आपके साथ फोटो खिंचवानी है’, सीएम योगी ने पूरी की बेहद छोटे कद की महिला की डिमांड

Posted by - September 8, 2024 0
गोरखपुर। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में एक ऐसी फरियाद भी आई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
Mahakumbh-2025

महाकुंभ में केबल कार से कुंभ-क्षेत्र का अवलोकन कर सकेंगे श्रद्धालु

Posted by - May 23, 2023 0
प्रयागराज। कुम्भ नगरी प्रयागराज में महाकुम्भ (Mahakumbh) में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु रोप-वे (Rope-Way) का आनंद ले सकें इसके…
AK Sharma

कांवड़ यात्रा मार्गों वाले सभी नगरीय निकायों में क्विक रिस्पांस टीम को एक्टिव रखें: एके शर्मा

Posted by - July 22, 2024 0
लखनऊ। श्रावण मास के पवित्र महीना में आदि विश्वेश्वर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। सभी श्रद्धालु…