पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइल

भारत ने दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का किया सफल रात्रि-परीक्षण

112 0

नई दिल्ली। भारत ने ओडिशा के तट से दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का रात्रि-परीक्षण बुधवार को सफलतापूर्वक किया है। स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड द्वारा 300 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली दो मिसाइलों का परीक्षण किया गया है।

इससे पहले भारत ने 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल रात्रि-परीक्षण किया था। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण समन्वित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया है।

अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण पिछले साल ही कर लिया गया था, लेकिन रात के समय इसका परीक्षण पहली बार हुआ है। इसकी मारक क्षमता को दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार किमी तक किया जा सकता है। अग्नि-2 मिसाइल न्यूक्लियर हथियार ले जा सकने में सक्षम है।

इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा 

संजय निरुपम ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार न बन पाना शिवसेना-बीजेपी के झगड़े के कारण है। निरुपम इस अस्थिरता में पाप का भागीदार शिवसेना को बताते रहे हैं। अब जबकि उनकी पार्टी शिवसेना से गठबंधन कर रही है तो निरुपम को इस बात का गुस्सा है कि शिवसेना के पाप में कांग्रेस भी भागीदार बन रही है। निरुपम कहते हैं कि जिस राज्य का नेतृत्व कांग्रेस ने किया है, आज उसमें तीसरे नंबर की सरकार की भागीदार बनेगी जो पार्टी के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद वैसे तो एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला पर बीजेपी शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर ऐसा रंज चढ़ा कि सालों पुराने भगवा साथी एक दूसरे का साथ छोड़कर अलग हो गए। सरकार बनाने के लिए सालों तक कांग्रेस-एनसीपी को कोसने वाली शिवसेना अब उनके संग खड़ी दिखाई दे रही है।

Related Post

Comedian Bharti Singh

कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, एनसीबी ने की पुष्टि

Posted by - November 21, 2020 0
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। बॉलीवुड की कॉमेडियन भारती सिंह…

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट से मिला झटका

Posted by - January 9, 2019 0
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका मिला है।…
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

राष्ट्रपति मुर्मु एवं प्रधानमंत्री मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई

Posted by - November 9, 2025 0
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस…
World Population Day

विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने भारत को दी चौकाने वाली रिपोर्ट

Posted by - July 11, 2022 0
न्यूयॉर्क: 11 जुलाई की तारीख यानी आज के दिन विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र…

बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी भी हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - October 31, 2020 0
राजनीति डेस्क.   मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी आज कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गये. प्रत्याशी…