India

वैक्सीनेशन में भारत ने रचा नया कीर्तिमान, 200 करोड़ डोज का आंकड़ा पार

768 0

नई दिल्ली: भारत (India) ने दुनिया में कोरोना वैक्सीनेशन में एक और परचम लहराते हुए दो अरब यानी दो सौ करोड़ का आकंड़ा पार कर रविवार 17 जुलाई को नया कीर्तिमान रच गया। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को यह जानकारी दी कि, देश अब दो अरब से अधिक कोरोना टीका के डोज देने वाला दुनिया में दूसरा देश बन गया।

उन्होंने कहा, रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास भारत ने 200 करोड़ से अधिक खुराक में वैक्सीनेशन के आंकड़े को पार कर लिया, इस उपलब्धि के लिए मैं सभी हेल्थ वर्कर्स और नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत ने अब तक प्रशासित COVID19 वैक्सीन (corona vaccines) की 2 बिलियन खुराक को पार कर लिया है। मैं इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों को बधाई देता हूं।”

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) में दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने भी भारत सरकार को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी है। उन्होंने अंग्रेज़ी में ट्वीट किया, “2 बिलियन से ज़्यादा COVID-19 वैक्सीन खुराक देने के लिए भारत को बधाई। यह देश की प्रतिबद्धता और चल रही महामारी के प्रभाव को कम करने की कोशिशों का एक और सबूत है।” कोविन पोर्टल पर रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक कुल 2,00,00,15,631 लोगों को टीकाकरण हो चुका था।

चीनी खिलाडी को हराकर पीवी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन का खिताब

इनमें 1,01,90,73,891 लोग पहली खुराक पाने वाले, 92,59,26,880 दूसरी डोज पाने वाले और 5,50,14,860 ऐहतियाती खुराक लगवाने वाले शामिल हैं। मौजूदा समय में 14,883 साइट्स पर टीकाकरण चल रहा है, जिनमें 14,166 सरकारी केंद्र हैं, जबकि 717 प्राइवेट सेंटर हैं।

Related Post

पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

Posted by - March 9, 2020 0
वर्ल्ड डेस्क। कोरानावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और दौरा भी रद्द कर…
Teacher gifts smartphone to poor children

अनोखी पहल : गरीब बच्चों को शिक्षिका ने स्मार्टफोन किया गिफ्ट, ताकि न छूटे ऑनलाइन क्लास

Posted by - September 8, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी काल ने पढ़ाई का पैटर्न बदल दिया है। इस कारण देश के सभी स्कूल ऑनलाइन शिक्षा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ के तहत ग्राम्य विकास विभाग की पहल की सराहना की

Posted by - October 6, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ऋषिकेश में आयोजित ’’सरस आजीविका मेले’’ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के…