विदेशी मुद्रा भंडार

भारत : लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत, विदेशी मुद्रा भंडार 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

990 0

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 मई को समाप्त सप्ताह में 1.73 अरब डॉलर बढ़कर 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर 487.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का 06 मार्च को समाप्त सप्ताह (487.24 अबर डॉलर) के बाद का उच्चतम स्तर है। लगातार तीसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में वृद्धि हुई है।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.32 लाख के करीब, 54 हजार से अधिक स्वस्थ

आठ मई को समाप्त सप्ताह में यह 4.24 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 485.31 अरब डॉलर रहा

इससे पहले आठ मई को समाप्त सप्ताह में यह 4.24 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 485.31 अरब डॉलर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 15 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.12 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 448.67 अरब डॉलर पर रहा।

स्वर्ण भंडार 61.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 32.91 अरब डॉलर हो गया

इस दौरान स्वर्ण भंडार 61.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 32.91 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.04 अरब डॉलर रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.43 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

Related Post

Vaishno Devi

जम्मू : माता वैष्णो देवी की यात्रा बंद, श्राइन बोर्ड का कोरोना को लेकर बड़ा फैसला

Posted by - March 18, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। इस…
CM Dhami

गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर वन विभाग द्वारा सभी डिविजन में फलधार पौधे लगाये जाएं: सीएम धामी

Posted by - July 1, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड कैंपा (क्षतिपूर्ति वनीकरण निधि प्रबंधन…