Joh Karry

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार: अमेरिकी सांसद

760 0

वाशिंगटन । अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने की लड़ाई में ( fight against climate change) भारत एक अहम साझेदार है। सांसद ने यह बात अमेरिका के विदेश दूत जॉन कैरी (John Karry) की हाल में की गई भारत यात्रा की सराहना करते हुए कही।

कांग्रेस सदस्य फ्रैंक पैलोन ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि मुझे प्रसन्नता है कि वैश्विक उत्सर्जन लक्ष्यों को प्राप्त करने में अमेरिका-भारत के सहयोग पर चर्चा करने के वास्ते कैरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने की लड़ाई में (fight against climate change)  भारत एक अहम साझेदार है और राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के अर्थ डे सम्मेलन के लिए सम्माननीय भागीदार है। सांसद इड मर्के ने भी इसी प्रकार के विचार व्यक्त किए।

मर्के ने ट्वीट किया कि मेरे मित्र कैरी को इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात करते देख कर प्रसन्नता हुई। विश्व के शीर्ष दूसरे और तीसरे नंबर के प्रदूषक अमेरिका और भारत 2050 में पूरी दुनिया में कॉर्बन-डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन शून्य पर लाने में विश्व की अगुवाई कर सकते हैं और उन्हें ऐसा करना चाहिए।

Related Post

Dr. Munishwar Gupta

एमडी का शोध प्रबंध हिंदी में लिखने वाले पहले भारतीय छात्र डॉ. मुनीश्वर गुप्त की दो टूक

Posted by - July 27, 2021 0
प्रखर राष्ट्रभक्त  और  हिंदी हित रक्षक  समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक डॉ. मुनीश्वर गुप्त  (Dr. Munishwar Gupta) लंबे…
CM Dhami

धामी ने की लांच प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट, मिलेगी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी

Posted by - September 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की एक वेबसाइट लाॅन्च की इस। वेबसाइट के…
वोडाफोन आइडिया

क्‍या भारत से कारोबार समेट लेगी वोडाफोन? कम्पनी ने सरकार से मांगी मदद

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आने वाले दिनों में भारत से अपना कारोबार समेट सकती है। न्‍यूज एजेंसी…