Joh Karry

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार: अमेरिकी सांसद

796 0

वाशिंगटन । अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने की लड़ाई में ( fight against climate change) भारत एक अहम साझेदार है। सांसद ने यह बात अमेरिका के विदेश दूत जॉन कैरी (John Karry) की हाल में की गई भारत यात्रा की सराहना करते हुए कही।

कांग्रेस सदस्य फ्रैंक पैलोन ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि मुझे प्रसन्नता है कि वैश्विक उत्सर्जन लक्ष्यों को प्राप्त करने में अमेरिका-भारत के सहयोग पर चर्चा करने के वास्ते कैरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने की लड़ाई में (fight against climate change)  भारत एक अहम साझेदार है और राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के अर्थ डे सम्मेलन के लिए सम्माननीय भागीदार है। सांसद इड मर्के ने भी इसी प्रकार के विचार व्यक्त किए।

मर्के ने ट्वीट किया कि मेरे मित्र कैरी को इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात करते देख कर प्रसन्नता हुई। विश्व के शीर्ष दूसरे और तीसरे नंबर के प्रदूषक अमेरिका और भारत 2050 में पूरी दुनिया में कॉर्बन-डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन शून्य पर लाने में विश्व की अगुवाई कर सकते हैं और उन्हें ऐसा करना चाहिए।

Related Post

nirmala sitharaman

कंपनियों ने कर्ज भुगतान नहीं किया​, तो गारंटर के खिलाफ हो सकती है दिवाला कार्रवाई: सीतारमण

Posted by - September 19, 2020 0
  नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि दिवाला व ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत…
Mayur Dixit

जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज, ई–रवन्ना पोर्टल को किया गया बंद

Posted by - June 28, 2025 0
हरिद्वार : सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) सख्ती से कार्यवाही कर…
Naxalites Encounter

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सली मार गिराए गए, 2 जवान शहीद

Posted by - December 3, 2025 0
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites Encounter) के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद…