योगासन

अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल करे इन योगासन को, रहेंगे तंदुरुस्त

1079 0

लाइफस्टाइल डेस्क.    रोजाना योगासन करने से न सिर्फ आपके मन को शान्ति मिलती है बल्कि आपकी सेहत व् आपका सौंदर्य दोनों ही अच्छेे रहतेे है. योग एक्सपर्ट के मुताबिक़ हमे अपनी मॉर्निंग रूटीन में कुछ योगासन को रोजाना शामिल करना चाहिए जिससे आप दिन भर तंदुरुस्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे. साथ ही योग आपकी पूरी बॉडी को और स्ट्रांग और लचीला भी बनाता है. योग आपको कई बीमारियों से भी महफूज रखते है. तो चलिए जानते है स्वस्थ्य रहने के लिए हमे रोजाना कौन-कौन से योगासन करने चाहिए.

डॉक्टर से जाने कोरोना वायरस से जुड़े अहम् सवालों के जवाब

बकासन

इस योगासन को करने से आपके बाहों, कंधों और शरीर के उपरी हिस्से को मजबूती मिलती है साथ ही उन्हें सही शेप भी मिलता है। इस पोजीशन में बने रहते हुए कम से कम 5 बार सांसे लें। इसे करते समय बैलेंस बनाने के लिए आप नीचे जमीन पर फोकस करें।

सुखासन

रोजाना केवल दो से तीन मिनट सुखासन की मुद्रा में बैठने से दिमाग शांत रहने के साथ ही दिनभर काम में एकाग्रता बनी रहती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पैरों को मोड़कर बैठ जाएं। कमर और पीठ को बिल्कुल सीधा कर हाथों को घुटनों पर रख आंखें बंद कर शांत मन से बैठने से दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है।

दंडासन

दंडासन करने के लिए सीधा बैठ जाएं और अपनी टांगों को सीधा फैला लें। इसके बाद पैरों की उंगलियों को अंदर की ओर मोड़ें लेकिन तलवों को बाहर की ओर ही रखें। अब अपने बाजुओं को कमर के बराबर सीधा रखें और कूल्हे को जमीन पर बराबर सटा लें। इसके बाद अपने सिर को नीचे की ओर झुकाकर अपनी नजर को नाक पर फोकस करने की कोशिश करें। इस प्रक्रिया को रोजाना 6 से 7 बार करें।

भुजंगासन

रोजाना इस आसन को करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। साथ ही पाचनशक्ति पर असर पड़ता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटने के बाद हाथों को कोहनियों से मोड़ते हुए लाए और हथेलियों के ऊपर शरीर का सारा भार छोड़कर सिर को ऊपर की ओर उठाएं।

उत्तरासन

उत्तरासन में आपको अपने शरीर को ऊंट की मुद्रा में रखना है। इसके लिए अपने पैरों को पिछली दिशा की ओर मोड़कर सीधा कर लें। अब अपने शरीर को पीछे की ओर ले जाने की कोशिश करें और इस दौरान दोनों हाथों को एड़ियों पर रख लें। ध्यान रखें कि इस आसन को करते वक्त अपने दोनों बाजुओं को सीधा रखें। रोजाना इस आसन को सुबह-सुबह करें, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

 

 

Related Post

सीबीएसई

हिंसा प्रभावित इलाकों में सीबीएसई की 28 और 29 की परीक्षा स्थगित

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राजधानी में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली और…

‘कसौटी ज़िंदगी’ में कोमोलिका बनकर आमना शरीफ करेंगी धांसू छोटे पर्दे पर धांसू वापसी

Posted by - September 26, 2019 0
लखनऊ डेस्क। टीवी की दुनिया में कशिश बन कर धमाल मचा चुकी आमना शरीफ अब ‘कसौटी ज़िंदगी के 2’ से…

सवर्ण आरक्षण:कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर लोकसभा से किया वाकआउट

Posted by - January 8, 2019 0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर सर्वणों को नौकरी और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन…
एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…