Alan Gemmel

ओडीओपी मुख्यमंत्री योगी की अहम योजना : Alan Gemmel

668 0

गोरखपुर। गोरखपुर में औद्योगिक विकास, निवेश के माहौल और ओडीओपी में शामिल पारंपरिक टेराकोटा शिल्प को उद्योग के रूप में तब्दील होने की प्रक्रिया देखने आए यूनाइटेड किंगडम (यूके) के ट्रेड कमिश्नर फॉर साउथ एशिया, एलन जेमेल (Alan Gemmel) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दूरदर्शिता के मुरीद बन बन गए। टेराकोटा गांव औरंगाबाद पहुंचकर एलन ने टेराकोटा उत्पाद बनने की पूरी प्रक्रिया को देखने और खुद चाक पर हाथ आजमाने के बाद कहा कि ओडीओपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई अहम योजना है।

उन्होंने उम्मीद जताई जल्द ही यूके के साथ टेराकोटा उत्पादों का कारोबार शुरू किया जाएगा। यूके के इस राजनयिक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से गोरखपुर में अभूतपूर्व इनवेस्टमेंट और डेवलपमेंट हुआ है।

ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया के डायरेक्टर रह चुके एलन जेमेल (Alan Gemmel), वर्तमान में ब्रिटिश शासन की तरफ से साउथ एशिया में ट्रेड कमिश्नर और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर फ़ॉर वेस्टर्न इंडिया की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम और एशिया के बीच निवेश संबंधों को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने गोरखपुर में औद्योगिक विकास, निवेश का माहौल देखने के साथ एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल टेराकोटा शिल्प का क्लस्टर देखने की इच्छा जताई थी। इसी सिलसिले में सोमवार को वह टेराकोटा गांव के रूप में मशहूर औरंगाबाद पहुंचे।

Job Opportunity in Gorakhpur Ravi kishan on alan gemmell Visit | पांच हजार  से ज्यादा लोगों को रोजगार, यूके राजनायिक एलन जेमेल ने गोरखपुर में विदेशी  निवेश पर कही बड़ी बात |

औरंगाबाद में एलन (Alan Gemmel)ने तीन टेराकोटा शिल्पकारों पन्नेलाल प्रजापति, राममिलन प्रजापति और अखिलेश चंद प्रजापति के घर जाकर टेराकोटा के उत्पादों के बनने की पूरी प्रक्रिया समझी। पन्नेलाल के यहां चाक चाक पर हाथ आजमाते हुए उन्होंने खुद दीया बनाया। इस दौरान उनके यह कहने पर कि पन्नेलाल आज से मेरे गुरु हो गए, सभी शिल्पकार प्रफुल्लित नजर आए। राममिलन प्रजापति के घर उन्हें व उनके पिता भोला को गणेश जी की प्रतिमा बनाते देख एलन ने कहा कि यूके में उनके यहां भी गणेश जी की प्रतिमा है लेकिन इतनी खूबसूरत नहीं जितनी ये लोग बना रहे हैं।

सीएम योगी ने तैयार किया है विकास का शानदार माहौल : एलन जेमेल

सीएम योगी की तारीफ करते नहीं थके एलन (Alan Gemmel) 

टेराकोटा शिल्प के उत्पादों के बनने की प्रक्रिया देखने और समझने के दौरान एलन के करीब दो घण्टे का वक्त औरंगाबाद में बिताया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्तकंठ से तारीफ की। उन्होंने कहा कि ओडीओपी सीएम योगी की अहम योजना और शिल्पकारों को उद्यमी बनाने के लिए उनकी दूरदर्शिता का परिचायक है। ओडीओपी में शामिल होने से टेराकोटा शिल्पकारों की जिंदगी ही बदल गई है। एलन ने कहा कि उन्हें गोरखपुर में काफी डेवलपमेंट और इनवेस्टमेंट हुआ नजर आया। यह सब सीएम योगी की ही वजह से हुआ है।

यूके संग होगा टेराकोटा कारोबार

शिल्पकारों से बातचीत करते हुए यूके के राजनयिक एलन जेमेल (Alan Gemmel) ने कहा कि आप के टेराकोटा प्रोडक्ट इतने नायाब और खूबसूरत हैं कि सबकुछ खरीद लेने का मन करता है। इस खूबसूरत टेराकोटा से यूनाइटेड किंगडम के लोगों को भी रूबरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें आज यहां आकर पूरी उम्मीद है कि जल्द ही यूके यहां से टेराकोटा का कारोबार करेगा।

हिंदी बोल शिल्पकारों का दिल जीत लिया एलन (Alan Gemmel) ने

पहली बार गोरखपुर आए यूके के ट्रेड कमिश्नर फॉर साउथ एशिया, एलन जेमेल (Alan Gemmel) ने औरंगाबाद में टेराकोटा शिल्पकारों से हिंदी में बातचीत कर उनका दिल जीत लिया। वह शिल्पकारों के घर उनसे इत्मीनान से हिंदी में बात कर टेराकोटा की खूबियां समझते रहे। इस दौरान तीनों शिल्पकारों ने उन्हें टेराकोटा उत्पाद उपहार स्वरूप दिए। यहां पहुंचने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर कुलदीप मीणा और उद्योग उपायुक्त रवि कुमार शर्मा ने उनकी अगवानी की।

Related Post

UPSIDA did a roadshow in Chandigarh

योगी सरकार की पहल, यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए चंडीगढ़ में किया गया रोडशो

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ/चंडीगढ़। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ़ में “उत्तर…
स्मृति ईरानी का पोस्ट

नींद न आने पर स्मृति ईरानी का पोस्ट- ‘प्लीज आप सब मेरे सपने देखना बंद करो’

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। छोटे पर्दे की संस्कारी बहू बनकर मशहूर होने वाली स्मृति ईरानी अब केंद्रीय मंत्री हैं । स्मृति ने…
AK Sharma

यूज्ड वाटर प्रोसेसिंग मैकनाइज्ड तकनीकी का प्रयोग कर प्रोसेस्ड पानी का सदुपयोग करें: एके शर्मा

Posted by - November 21, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी निकाय स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर प्रदर्शन करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता मानकों की रैकिंग के…
ak sharma

ऊर्जा मंत्री ने श्रृंगार हाट, हनुमानगढ़ी स्थित 11 केवी विद्युत केन्द्र का किया निरीक्षण

Posted by - May 7, 2022 0
अयोध्या/ लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अयोध्या (Ayodhya) प्रवास के दौरान…
Jal Diwali

अभियान से जल के बुनियादी ढांचे के प्रति महिलाओं में स्वामित्व और अपनेपन की भावना होगी विकसित

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की प्रमुख योजना ‘अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन’ (AMRIT) के द्वारा एक…