Paddy

पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से होगी धान खरीद

133 0

लखनऊ: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान (Paddy) खरीद शुरू होगी, 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस अवधि में लखनऊ संभाग के उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ में भी धान खरीद होगी। वहीं पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में धान खरीद चल रही है। डबल इंजन सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान (Paddy) का न्यूनतम समर्थन मूल्य (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। वहीं योगी सरकार की नीतियों पर समर्थन जताते हुए दो महीने में 2.17 लाख से अधिक किसानों ने बिक्री के लिए पंजीकरण भी करा लिया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश व लखनऊ संभाग के इन जनपदों में पहली नवंबर से शुरू होगी खरीद

पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली नवम्बर से धान (Paddy) खरीद शुरू होगी। यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी। इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी पहली नवंबर से खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।

दो महीने में 2.17 लाख से अधिक किसानों ने करा लिया पंजीकरण

धान (Paddy) बिक्री के लिए पहली सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ हो गया था। 31 अक्टूबर (सुबह 11 बजे) तक 2,17,625 किसानों ने पंजीकरण करा लिया। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के 17 हजार से अधिक किसानों से एक महीने के भीतर 1.06 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद की जा चुकी है। योगी सरकार के निर्देश पर तेज गति से चल रहे कार्य की बदौलत 3920 क्रय केंद्र भी खुल गए हैं।

fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर पंजीकरण अनिवार्य

धान (Paddy) बिक्री के लिए किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना होगा। खरीद पंजीकृत किसानों से ही होगी। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक किसान किसी भी सहायता या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर कॉल या अपने जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं। योगी सरकार ने 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान का निर्देश दिया है।

Related Post

दिल्ली की जीत

जीत की हैट्रिक के बाद बोले अरविंद केजरीवाल, यह मेरी नहीं दिल्ली की जीत

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री…

अयोध्या जमीन विवाद में फंसे चंपत राय को संघ ने चित्रकूट तलब किया, ट्रस्ट से किया जा सकता है बाहर

Posted by - July 9, 2021 0
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कथित जमीन घोटाले को लेकर संघ चौकन्ना हो गया है, संघ प्रमुख मोहन भागवत…
पंचायत चुनाव में सतर्कता बरतने के थानाध्यक्ष ने दिये निर्देश

पंचायत चुनाव में सतर्कता बरतने के थानाध्यक्ष ने दिये निर्देश

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों…