आईआईटी और एनआईटी ने शैक्षिक एवं शोध कार्य के लिए किया समझौता

आईआईटी और एनआईटी ने शैक्षिक एवं शोध कार्य के लिए किया समझौता

895 0

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) ने पहली बार औपचारिक रूप से मिलकर शैक्षिक एवं शोध के क्षेत्र में आदान प्रदान करने के लिए मंगलवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया।

यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने जुफर फारुकी

आईआईआईटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आईआईआईटी  के निदेशक प्रो. पी. नागभूषण ने इस समझौते को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को पूरा करने की तरफ एक बड़ा कदम बताया। इस समझौते से दोनों संस्थान अपनी चाहरदीवारी से बाहर आकर संयुक्त रूप से किसी भी शोध या शैक्षणिक कार्यक्रम को राष्ट्र के नाम समर्पित कर सकेंगे।

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि दोनों संस्थान शैक्षणिक कार्यों के आदान प्रदान के अलावा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुछ नए शोध कार्य करेंगे। इस समझौते से भविष्य की नई राहें खुलेंगी।   इस मौके पर आईआईआईटी की कुलसचिव डाक्टर विजयश्री तिवारी और एमएनआईटी के कुलसचिव डाक्टर सर्वेश तिवारी ने आईआईआईटी के झलवा कैंपस में दोनों संस्थानों के निदेशक की उपस्थिति में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Related Post

Swami

अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की हालत खराब, 3 किलो घटा वजन

Posted by - June 5, 2022 0
वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा करने से रोके जाने…
CM Yogi

एक भारत,श्रेष्ठ भारत: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से योगी आदित्यनाथ ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Posted by - November 12, 2025 0
एकता नगर (गुजरात): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गुजरात सदैव से देश को राह दिखाने वाला राज्य…
CM Dhami

जन-जन की सरकार का दमदार प्रहार- धामी मॉडल ने शासन को जनता के द्वार पहुँचाया

Posted by - December 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन…

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी

Posted by - July 7, 2021 0
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम की मंगलवार देर रात उनके दिल्ली आवास पर…