आईआईटी और एनआईटी ने शैक्षिक एवं शोध कार्य के लिए किया समझौता

आईआईटी और एनआईटी ने शैक्षिक एवं शोध कार्य के लिए किया समझौता

863 0

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) ने पहली बार औपचारिक रूप से मिलकर शैक्षिक एवं शोध के क्षेत्र में आदान प्रदान करने के लिए मंगलवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया।

यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने जुफर फारुकी

आईआईआईटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आईआईआईटी  के निदेशक प्रो. पी. नागभूषण ने इस समझौते को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को पूरा करने की तरफ एक बड़ा कदम बताया। इस समझौते से दोनों संस्थान अपनी चाहरदीवारी से बाहर आकर संयुक्त रूप से किसी भी शोध या शैक्षणिक कार्यक्रम को राष्ट्र के नाम समर्पित कर सकेंगे।

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि दोनों संस्थान शैक्षणिक कार्यों के आदान प्रदान के अलावा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुछ नए शोध कार्य करेंगे। इस समझौते से भविष्य की नई राहें खुलेंगी।   इस मौके पर आईआईआईटी की कुलसचिव डाक्टर विजयश्री तिवारी और एमएनआईटी के कुलसचिव डाक्टर सर्वेश तिवारी ने आईआईआईटी के झलवा कैंपस में दोनों संस्थानों के निदेशक की उपस्थिति में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Related Post

CM Yogi

आज उत्तर प्रदेश का ऊर्जा उत्पादन एक नए उदाहरण को प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहा है : सीएम योगी

Posted by - May 30, 2025 0
कानपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आगमन पर सीएम योगी (CM Yogi)…
Amit Shah

बाबा काल भैरव के दरबार में गृह मंत्री अमित शाह ने टेका मत्था, मांगा जीत का आशीर्वाद

Posted by - April 25, 2024 0
वाराणसी। काशी दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार की सुबह बाबा काल भैरव (Baba…
CM Dhami

‘सरकार जनता के द्वार’ की भावना साकार करेगा पायलट प्रोजेक्ट, धामी बोले- सभी विभागीय वेबसाइट हों अपडेट

Posted by - July 1, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी एवं गुड गवर्नेंस की बैठक लेते…