makhana

मखाने का अगर आप रोज करेंगे सेवन, तो नहीं होंगी ये बीमारियां

2507 0

नई दिल्ली। मखाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यही वजह है कि इनमें सोडियम, कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है। अगर आप मखाने को नियमित तौर पर अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

मखाने खाने से लंबे वक्त तक पेट भरे होने का असहास होता है, जिसकी वजह से अनहेल्दी चीजों के लिए क्रेविंग नहीं होती। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। पेट की समस्याओं से लेकर दिल की बीमारियों तक में मखाने बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं मखाने कैसे खाने चाहिए और किन बीमारियों से ये आपको दूर रखते हैं?

सुबह खाली पेट मखाने खाते हैं तो आपको मधुमेह की बीमारी कभी नहीं

मखाने को आप स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। आप चाहें तो मखाने को फ्राई करके भी खा सकते हैं। यह भी कहा जाता है कि अगर आप रोज सुबह खाली पेट मखाने खाते हैं तो आपको मधुमेह की बीमारी कभी नहीं होती है।

मखाने के सेवन से शरीर में बनने लगता है इंसुलिन 

मखाने के सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है। इसके अलावा शुगर की मात्रा कम हो जाती है। मखाने आपके दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। मखाने खाने से दिल स्वस्थ्य रहता है। मखाना खाने से पाचन की समस्या दूर होती है। पुराने से पुराने कब्ज से छुटकारा मिलता है।

अनिद्रा और तनाव से छुटकारा

अगर आप अनिद्रा और तनाव से गुजर रहे हैं। तो मखाने आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आपको रात को दूध के साथ मखाने का सेवन करना चाहिए। दरअसल मखाना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और आसानी से पच जाता है। मखाने खाने से भूख में भी सुधार होता है।

सर्दी के मौसम में रोज गुड़ का करें सेवन, नहीं छू सकेगी कोई बीमारी

जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो जरूर खाएं मखाने

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। तो मखाने जरूर खाएं ,क्योंकि इनमें कैल्शियम होता है ।गठिया के मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद होता है। मखाने खाने से किडनी मजबूत होती है और वजन घटाने में भी मखाने सहायक होते हैं।

हाई बीपी से आपको छुटकारा दिलाए

सूखे मेवे में शामिल होने वाले मखाने को कई लोग भून कर खाते हैं तो कई लोग ऐसे ही खाते हैं। मखाने की खीर भी बेहद स्वादिष्ट होती है। मोटापा हो या डायबिटीज, या फिर हाई बीपी मखाने इन सभी बीमारियों से आपको छुटकारा दिलाते हैं।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए इनका सेवन लाभकारी

मखाने में प्रोटीन की काफी मात्रा होती है। इसे खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। मखाने में फोलिक एसिड, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होने की वजह से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए इनका सेवन लाभकारी होता है।

Related Post

महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार : शिवसेना को गृह, एनसीपी और कांग्रेस के हिस्से में जानें क्या आए मंत्रालय?

Posted by - December 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन के करीब तीन हफ्तों बाद विभागों का बंटवारा गुरुवार को हुआ है। शिवसेना के एकनाथ…
सोनिया-राहुल और प्रियंका

सोनिया-राहुल और प्रियंका रायबरेली –अमेठी दौरा आज, दो दिनों तक सियासत गर्म

Posted by - April 22, 2019 0
रायबरेली। सोनिया गांधी आज यानी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आएंगी। उनके साथ बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी…
यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड : पहले चरण की प्रेक्टिकल परीक्षा 15 दिसम्बर से शुरू

Posted by - November 30, 2019 0
प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण की…
पायल रोहतगी

पायल की गिरफ्तारी का भाजपा भी कर रही विरोध, पति ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

Posted by - December 16, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस के द्वारा बीते कल गिरफ्तार कर लिया है। पायल…