आपकी जीभ के साथ होते हैं ऐसे हादसे, तो करें ये उपाय

971 0

डेस्क। गर्मागर्म खाना खाते हुए या अन्य कुछ चीज पीते हुए जीभ जल जाती है।जीभ जलने पर मुंह का टेस्ट खराब हो जाता है या फिर उसके बाद कुछ भी मसालेदार खाने में दिक्कत होने लगती है।आइए जाने घरेलू उपाय-

ये भी पढ़ें :-अगर आप भी भारी वजन से हैं परेशान, तो ऐसे करें नारियल पानी का इस्तेमाल 

1-जीभ जल जाने पर शहद का इस्तेमाल करें। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो जीभ की चोट को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जीभ के जले हुए हिस्से पर घी लगाएं।

2-जीभ के जलने पर पेपरमिंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जीभ में ठंडक का एहसास तो देगा ही आपकी तकलीफ भी कम होगी। इसके अलावा आईस क्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-उम्र के साथ बढ़ रहीं चेहरे की झुर्रियां, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

3-बहुत ज्यादा मसालेदार खाना ना खाएं। जब तक जीभ ठीक नहीं हो जाए हल्का और कम मिर्च-मसाले वाला खाना ही खाएं। इसके अलावा बेकिंग सोडा से कुल्ला करें।

4-जीभ के जलने पर ठंडी दही का सेवन करें। खाने के दौरान ठंडी दही को कुछ देर मुंह में रखें आराम देगा।

Related Post

नेटफ्लिक्स

भारत में बढ़ते स्मार्टफोन और इंटरनेट के उपयोग को देखते हुए जल्द सस्ता हो सकता है नेटफ्लिक्स

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स इंक भारत में लंबी सदस्यता योजनाओं का परीक्षण कर रहा है। इस वजह यह है कि अत्यधिक…