फास्ट फूड

अगर आपके इलाके में फास्ट फूड की हैं दुकानें तो हो सकती है ये बीमारी

898 0

नई दिल्ली। यह तो हम सभी जानते हैं कि फास्ट फूड खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन जगहों पर फास्ट फूड की ज्यादा दुकानें होती हैं। उस इलाके रहने वाले लोगों को गंभीर बीमारी का खतरा होता है।

इस बात का खुलासा नए अध्ययन से हुआ है कि जिन जगहों पर फास्ट फूड की ज्यादा दुकानें होती हैं। वहां पर हार्ट अटैक के ज्यादा मामले देखने को मिलते हैं। ये अध्ययन यूरोपियन हार्ट जनरल में छपा। इसके नतीजों से ये भी पता चलता है हर अतिरिक्त फास्ट फूड की दुकान से एक लाख लोगों में एक साल में हार्ट अटैक के चार अतिरिक्त मामले सामने आते हैं। भारतीय मूल के एक शोधकर्ता ने अपने रिसर्च ने कहा कि खाने का वातावरण स्वास्थ्य में एक संभावित योगदानकर्त्ता का काम करता है।

फिल्म ‘लाल कप्तान’ का टीजर रिलीज , नागा साधु के लुक में ऐसे दिखे सैफ 

इस अध्ययन के लिए 2011 से 2013 के बीच अस्पताल में दाखिल हुए 3,070 मरीजों के समूह को देखा गया। इसके लिए शोधकर्ता ने हर स्थानीय इलाके में फास्ट फूड की दुकानों और हार्ट अटैक की घटनाओं को देखा। इसके बाद उन्होंने दुकानों और हार्ट अटैक के मामलों के बीच के संबंध का विश्लेषण किया।

फास्ट फूड की हर जगह मौजूदी ग्रामीण और शहरी इलाकों के विकास में एक महत्वपूर्ण विचार है। इस अध्ययन में इस बात प्रकाश डाला गया कि खाने के वातावरण का व्यक्ति के स्वास्थ्य के पर प्रभाव होता है। शोधकर्ता ने कहा कि स्थानीय इलाकों में ऐसी सुपरमार्केट होनी चाहिये जहां पर पौष्टिक भोजन मिलता हो।

Related Post

दिल्ली चुनाव

LIVE Delhi Election 2020: नामांकन भरने पहुंचे केजरीवाल, हजारों के साथ रोड शो शुरू

Posted by - January 20, 2020 0
नई दिल्ली। जीत का दावा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को अपने तीसरे विधानसभा चुनाव के…

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अस्पताल में भर्ती, जल्द मिल सकती है छुट्टी

Posted by - October 15, 2021 0
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अमेरिकी प्रवक्ता ने यह जानकारी…
हिंदू महासभा नेता की हत्या

हिंदू महासभा नेता की हत्या: पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट, हमलावरों ने नाक पर करीब से मारी थी गोली

Posted by - February 2, 2020 0
लखनऊ। अन्तरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की रविवार सुबह में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब मृतक…