शरीर में बढ़ रही है डायबिटीज तो इन लक्षणों को देखकर आसानी से करें पहचानें

1019 0

आजकल तेजी से बदलती जीवनशैली कई बीमारियों को जन्‍म दे रही हैं। डायबिटीज भी ऐसी ही एक गंभीर बीमारी है, जो तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

डायबिटीज दो प्रकार की होती है, टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज

बता दें कि डायबिटीज दो प्रकार की होती है। टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज । डायबिटीज होने पर शरीर के अंगों के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि इसके शुरुआती लक्षणों को समझ कर एहतियात बरती जाए, ताकि समय पर इसका इलाज कराया जा सके। अगर इसे शुरुआत में ही नियंत्रित कर लिया गया, तो इस भयावह रोग से बचा जा सकता है।

हर बीमारी जब शुरुआती दौर में होती है तो इसके पूरी तरह पनपने से पहले ही कुछ शुरुआती लक्षण शरीर पर नजर आने लगते हैं। हालांकि कई बार डायबिटीज के लक्षण पता भी नहीं चलते है। इसीलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है।

इसके कुछ लक्षण इस तरह नजर आ सकते हैं

  • डायबिटीज की वजह से बार-बार भूख और प्यास लग सकती है। अगर खाने के बावजूद भूख लगती हो तो शुगर टेस्ट जरूर कराएं।
  • डायबिटीज के मरीजों को कई तरह की समस्‍याएं होने लगती हैं। इसमें आंख और पाचन तंत्र से जुड़ी कई दिक्कतें शामिल हैं। डायबिटीज की वजह से गैस की समस्या हो सकती है और पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज का आंखों पर भी असर पड़ता है। इसमें आंखों को धुंधला दिख सकता है। हो सकता है कि ये डायबिटीज के शुरूआती लक्षण हों।
  • डायबिटीज में किडनी प्रभावित होती है। ऐसे में इसमें पैरों में सूजन की समस्‍या हो जाती है। किडनी के प्रभावित होने की वजह से वेस्ट पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और शरीर के विभिन्न अंगों में भी सूजन की समस्‍या हो जाती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय पर उपचार हो सके।

Related Post

मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित

दिल्ली : मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक और मोहल्ला क्लीनिक में मंगलवार को एक डाक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित…
पोलियो टीकाकरण अभियान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुबली में पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत

Posted by - January 19, 2020 0
हुबली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को हुबली में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान…
Prime Minister with Peacock

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया मोर के साथ यह दिलचस्प वीडियो

Posted by - August 23, 2020 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति प्रेम एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सामाने आया है। जिसमें पीएम मोदी मोर के…