झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड में महागठबंधन सत्ता में आया, तो किसानों का कर्ज होगा माफ : राहुल गांधी

1082 0

साहिबगंज । झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजमहल के चरवाहा मैदान पहुंचे। जहां पर उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते कहा कि महागठबंधन की सरकार बनती है। तो झारखंड के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं झूठ बोलने में विश्वास नहीं करता हूं। उन्होंने झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील की है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सत्र 2020-21 के लिए नई दाखिला नीति का किया ऐलान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि उन्हें पता भी नहीं है कि आज महंगाई किस कदर बढ़ गई है? क्योंकि वह दूसरी दुनिया में रहते हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने सिर्फ गरीबों हक मारा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आज अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। यहां के 10 उद्योगपतियों को टैक्स माफ कर जनता का बोझ बढ़ा दिया है। आज महंगाई चरम पर है।

झामुमो के नेता हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को ठगने का काम कर रही है। पूंजीपतियों पर सरकार ध्यान दे रही है। इसलिए राज्य का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने पर राज्य का चौतरफा विकास करने की घोषणा की है।

इस मौके पर राजमहल विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के उम्मीदवार झामुमो के केताबुउद्दीन शेख, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर,अनिल ओझा, अनुकूल मिश्रा और जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post

magh mela

महाकुंभ की तरह माघ मेला 2026 को दिव्य भव्य और नव्य स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

Posted by - December 8, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेले (Magh Mela) में त्रिवेणी के तट पर आस्था का जन समागम एकत्र होगा । योगी…
pm modi with sister p niveda

टीका लगने के बाद नर्स से बोले PM मोदी- लगा भी दी और पता भी नहीं चला

Posted by - March 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।वैक्सीन…
UJVN Limited

यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने नई परियोजनाओं के निर्माण को गति प्रदान करने वाले प्रस्तावों को मंजूरी

Posted by - March 31, 2026 0
यूजेवीएन लिमिटेड (UJVN Limited) के निदेशक मंडल की 133वीं बैठक आज मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंद…