कोविड-19 जांच के लिए एलिसा टेस्ट

कोविड-19 जांच के लिए ICMR ने विकसित किया एलिसा टेस्ट

1070 0

नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना वायरस की जांच को लेकर कई जानकारियां दी है। आईसीएमआर ने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए एलिसा टेस्‍ट विकसित किया गया है। आरटी-पीसीआर टेस्‍ट के लिए भी ऐप बनाया गया है। अभी तक केवल 13 हजार कोरोना पॉजिटिव ही आरोग्‍य सेतु ऐप पर हैं।

देश में कोरोना वायरस रिकवरी रेट 31.15 प्रतिशत हुआ

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में इलाज के बाद अभी तक कुल 20,917 लोग कोरोना वायरस से संक्रमण मुक्त हुए हैं, कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 31.15 प्रतिशत है, पिछले 24 घंटे में 1,559 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना के 4000 से अधिक नये मामले 24 घंटे में आए, संक्रमितों की संख्या 67000 पार

24 घंटे में 97 की मौत और 4213 केस

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा क‍ि पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक कोविड-19 के 4,213 नए मामले सामने आए जबकि 97 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 67,152 मृतकों की कुल संख्या 2,206 हुई। मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे हैं, वे स्वयं इसकी जानकारी प्रशासन को दें ताकि उनके जरिए संक्रमण अन्य लोगों में न फैले।

आरोग्‍य सेतु से किसी की निजता भंग नहीं होगी

अधिकार प्राप्त समूह 9 के अध्यक्ष और भारत सरकार में सचिव अजय साहनी ने कहा कि आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आरोग्य सेतु ऐप को लोगों की निजता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। उन्‍होंने कहा क‍ि इसमें डेटा का दुरुपयोग नहीं होगा। इसमें अधिकतम 60 दिन तक डेटा रखा जाएगा। पॉजिटिव मरीजों का डेटा भी सर्वर पर भेजा जाता है।

Related Post

Vindhyavasini Dham

विन्ध्यवासिनी धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही डिजिटल समाधान उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

Posted by - March 25, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर पर्यटन के लिहाज से नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी…

एयर एम्बुलेंस से कल किम्स में शिफ्ट होंगी महिला डॉक्टर, होगा फेफड़े का प्रत्यर्पण

Posted by - July 10, 2021 0
लखनऊ। लोहिया संस्थान की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के फेफड़े का प्रत्यारोपण हैदराबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल सांइसेस (किम्स) में…
CM Dhami

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित रहा: सीएम धामी

Posted by - July 6, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को  को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती…
Urban facilities

नगर विकास विभाग के तहत शुरू की जा रही है ‘मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) प्रदेश के नवसृजित नगर निकायों में शहरी सुविधाएं (Urban Facilities) पहुंचाने के…
CM Dhami interacted with expatriate Uttarakhand advocates

उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की: सीएम धामी

Posted by - November 16, 2025 0
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…