नहीं भूल पाऊंगा इरफान की मुस्कुराहट

ता-जिदंगी नहीं भूल पाऊंगा इरफान की मुस्कुराहट को : अनिल कपूर

1084 0

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने इरफान खान को याद करते हुये कहा है कि वह उनकी स्माइल को कभी नहीं भूल पायेंगे।फिल्म इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है।

इरफान ने हिंदी फिल्म ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया

इरफान ने हिंदी फिल्म ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इसमें से एक थी स्लमडॉग मिलेनियर। इसमें उन्होंने देव पटेल, अनिल कपूर, फ्रीडा पिंटो जैसे सितारों के साथ काम किया था।

इरफान की मुस्कुराहट में ही ऐसा कुछ था कि उन्हें देख कर कई सारे लोग मुस्कुराने लग जाते थे

अनिल कपूर ने इरफान की कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है। अनिल कपूर ने ट्विटर अकाउंट पर 15वें एनुअल स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स की कुछ तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादें ताजा की हैं। इन तस्वीरों में वह इरफान खान देव पटेल और फ्रीडा पिंटो के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में चारों सितारे हाथों में अवॉर्ड थामे दिख रहे हैं।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल ने लिखा है। इन तस्वीरों से कई सारी यादें ताजा हो रही हैं। उनकी मुस्कुराहट में ही ऐसा कुछ था कि उन्हें देख कर कई सारे लोग मुस्कुराने लग जाते थे। ये बात उनकी मुझे हमेशा याद रहेगी।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: बोल्ड गर्ल कुरैशी की जिदंगी में बेहद ही खास दिन, इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

Posted by - July 28, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। हुमा कुरैशी की जिदंगी में बेहद ही खास दिन है।आज यानी रविवार को वह अपना 33 वां बर्थडे…
Joker

लेडी गागा जोकिन फीनिक्स स्टारर जोकर 2 में हार्ले क्विन की भूमिका निभाएंगी?

Posted by - June 14, 2022 0
वाशिंगटन: अमेरिकी गायिका लेडी गागा (Lady Gaga) जोकर (Joker) में शामिल होने के लिए शुरुआती बातचीत कर रही हैं। फोली…

CWE रेसलिंग प्रोग्राम में घायल हुई राखी सावंत,अस्पताल में भर्ती

Posted by - November 12, 2018 0
पंचकूला। हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाकई कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित CWE रेसलिंग प्रोग्राम…