टोक्यो ओलंपिक

टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व चाहती हूं : गीता फोगाट

1089 0

 

मुंबई। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारत की पहलवान गीता फोगाट ने अपनी वापसी की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि वह अगले साल 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।

गीता ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के साथ ऑनलाइन चैट शो के दौरान यह बात कही

गीता ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के साथ ऑनलाइन चैट शो के दौरान यह बात कही है। दंगल गर्ल ने कहा कि ओलंपिक के स्थगित होने से उन्हें टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए ज्यादा समय मिल गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण ओलंपिक को स्थगित करने का फैसला किया गया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा।

निवेशकों के विश्वास से शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स करीब 500 अंक उछला

2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता

2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता ने कहा कि ओलंपिक स्थगित होने से मेरी इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद बढ़ गयी है। इस एक साल में मुझे ट्रायल और क्वालीफिकेशन इवेंट की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

जो भी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगा मैं उसमें भाग लूंगी और ओलंपिक का टिकट हासिल करने की कोशिश करुंगी

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मेरा वजन थोड़ा बढ़ गया था औऱ मेरी पहली प्राथमिकता खुद को फिट रखने की है। इसके बाद जो भी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगा मैं उसमें भाग लूंगी और ओलंपिक का टिकट हासिल करने की कोशिश करुंगी।

लॉकडाउन के दौरान शुरु किए गए इंस्टाग्राम चैट सीरीज में 21 वर्षीय भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी दानी ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य युवा एथलीट और प्रशंसकों को प्रेरित करना है। इससे पहले अभिनव बिंद्रा, लिएंडर पेस और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी इस शो में भाग ले चुके हैं।

Related Post

संजय राउत

संजय राउत बोले- अब महाराष्ट्र की राजनीति खत्म, अगली गोवा की तैयारी

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद…
CM Dhami

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - November 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने और रजत…
Gangotri Enclave residents overwhelmed by Savin Bansal's generosity

जिलाधिकारी सविन बंसल की उदारता भाव पर गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी

Posted by - November 5, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) कल देर शाम गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा उन्हें ‘रियल हीरो’…
JP NADDA

मां, माटी, मानुष कहने वाले ने बंगाल की बहनों की चिंता क्यों नहीं की : जे.पी.नड्डा

Posted by - March 31, 2021 0
पश्चिम बंगाल के हुगली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा(JP Nadda) ने ममता दीदी पर हमला बोलते हुए कहा कि…