Ram Nath Kovind

बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति भवन लौटे रामनाथ कोविंद, बोले- मुझे घर वापस आने की खुशी है

1303 0

ऩई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) को 27 मार्च को एम्स ले जाया गया था। इससे पहले सीने में तकलीफ के बाद उन्हें 26 मार्च की सुबह स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए सेना के अस्पताल लाया गया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) को सीने में तकलीफ होने के बाद सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रेफर किया गया था और उनकी हृदय संबंधी बाईपास सर्जरी की गई थी। इस बीच राष्ट्रपति ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि वह सर्जरी के बाद राष्ट्रपति भवन वापस आ गए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind)  ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह अपनी सर्जरी के बाद राष्ट्रपति भवन लौट आए हैं। सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। साथ ही साथ शीघ्र रिकवरी के लिए एम्स और सेना के आरआर अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की ओर से की गई देखभाल के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी का आभारी हूं! मुझे घर वापस आने की खुशी है।’

राष्ट्रपति भवन ने 30 मार्च को एक बयान एक बयान जारी कर कहा था कि राष्ट्रपति की सर्जरी सफल रही और उनकी हालत स्थिर है और वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर रख रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 27 मार्च को एम्स ले जाया गया था। इससे पहले सीने में तकलीफ के बाद उन्हें 26 मार्च की सुबह स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए सेना के अस्पताल (आर एंड आर) लाया गया था।

शाह ने कहा था, सफल बाईपास सर्जरी के बारे में जानकर प्रसन्न हूं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) ने ट्वीट किया था, ‘भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) जी की सर्जरी के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु व प्रसन्नचित्त रखें।’ गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति की सफल सर्जरी पर प्रसन्नता व्यक्त की थाी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘नई दिल्ली स्थित एम्स में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की सफल बाईपास सर्जरी के बारे में जानकर प्रसन्न हूं। ईश्वर आपको हर दिन नई ऊर्जा प्रदान करे। अपके जल्द स्वस्थ्य होने के लिये मेरी शुभकामनाएं।’

Related Post

CM Yogi shares vision of 'smart policing'

साढ़े आठ वर्षों में यूपी पुलिस की छवि, संरचना और कार्यप्रणाली में ऐतिहासिक परिवर्तन: मुख्यमंत्री

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन- 2025 ‘पुलिस मंथन’ का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी…

ब्यूटी प्रोडक्ट्स को करें साइड और इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर हटाये अनचाहे बाल

Posted by - March 12, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। अपने चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखना हर महिला-पुरुष की ख्वाइश होती है। ऐसे ये महिलाएं कई तरह…
Alcobev Sector

एल्कोबेव सेक्टर से यूपी को ₹56,000 करोड़ का राजस्व, 5.3 लाख लोगों को मिला रोजगार

Posted by - July 9, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को पूरा…