हैदराबाद कांड

हैदराबाद कांड दुष्कर्म पीड़िता के पिता बोले- बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी

1100 0

नई दिल्ली। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम हत्या करने वाले चार आरोपियों को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस घटना  पर पीड़िता के पिता ने सरकार और पुलिस को बधाई दी है। उनका कहना है कि अब बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। बता दें कि हैदराबाद की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश था। सभा आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे।

पिता ने कहा कि अब बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति

पशु चिकित्सक के पिता ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चारों आरोपियों पर कहा कि मेरी बेटी की मौत को 10 दिन हो चुके हैं। मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।

पीड़िता की बहन बोली-रिकॉर्ड टाइम में मिला इंसाफ

पीड़िता की बहन ने कहा कि आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने की खबर सुनकर मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि यह एक उदाहरण है और मेरी बहन को रिकॉर्ड टाइम में इंसाफ मिल गया है। मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं जो इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे।

सलमान से 32 साल छोटी ये अभिनेत्री बनाना चाहती है उनकी पत्नी, जानें वो कौन है ? 

आरोपी की मां बोली थी उसे भी पीड़िता की तरह जला दो

27 नवंबर को आरोपी मदद के बहाने पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां उन्होंने पहले उसके साथ हैवानियत की फिर हत्या के बाद शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल था। दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाने वाली इस घटना के आरोपियों को फांसी पर चढ़ाने की मांग हो रही थी। एक आरोपी केशवुलू की मां ने कहा था कि जैसा आरोपियों ने पीड़िता के साथ किया, उन्हें भी उसी तरह जला दिया जाना चाहिए।

Related Post

बाबा विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह

कोरोना वायरस इफेक्ट : बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में इंट्री पर लगी रोक

Posted by - March 17, 2020 0
वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों / आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

Posted by - August 3, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में…
CM Nayab

राज्य स्तरीय पंचायती राज एवं सरपंच सम्मलेन में मुख्यमंत्री हुए शामिल

Posted by - July 2, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने पंचायत प्रतिनिधियों को कई सौगातें देने का ऐलान किया…
ICC

जिला प्रशासन का इंटेंसिव केयर सेंटर बना रेस्क्यू बच्चों के लिए संजीवनी

Posted by - January 23, 2026 0
देहरादून: बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत रेस्क्यू किए गए बच्चों…