Alcohol

खाना खा रहे पति-पत्नी को मारी गोली, शराब देने से किया था इंकार

530 0

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बीते शनिवार रात डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। कांसाबेल दोकडा पुलिस चौकी के जयमुंडा नवाटोली में एक घर में खाना खा रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले शराब (Alcohol) के लिए पूछा, फिर मना करने पर पति के माथे पर और पत्नी की कनपटी पर गोली मारी दी। हत्या कर बाद से बदमाश फरार हो गए है, अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा। झारखंड बिहार की तर्ज़ पर हुई वारदात से इलाक़े में सनसनी फैल गई है।

बीती देर रात नवाटोली में तीन लोग संदीप पन्ना नाम के व्यक्ति के घर में घुसे। इस दौरान घर में संदीप पन्ना अपनी पत्नी द्रौपती बाई के साथ खाना खा रहा था। अज्ञात तीनों आरोपियों ने संदीप से दारू मांगने लगे। संदीप ने जब मना किया तो अज्ञात आरोपियों ने उसे गोली मार दी। इस बीच पत्नी द्रौपदी बाई जब सामने आई तो आरोपियों ने उसकी भी गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र के दहशत का माहौल है।

नवविवाहिता की हत्या के शक में युवक को दी तालिबानी सजा!

इस घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना का कारण सिर्फ शराब को लेकर ही विवाद था, या फिर घटना के कुछ और भी कारण थे, पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल से 9 एमएम का खाली केस भी बरामद हुए है। पुलिस के आला अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जंगल में बिछी थी 52 पत्ती की लाखों की फड़, 9 को दबोचा

 

Related Post

Operation Kayakalp

सफल हो रहा सीएम योगी का ‘संकल्प’, प्रदेश का भविष्य संवार रहा ‘ऑपरेशन कायाकल्प’

Posted by - April 16, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मूलभूत शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने का सीएम योगी का संकल्प ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ (Operation Kayakalp) के…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Posted by - October 12, 2021 0
लखनऊ। मानहानि के मामले में  सांसद-विधायक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक…
Swachh Survekshan

नगरीय निकायों में स्वच्छता की अलख जगाएगा ‘स्वच्छता जनादेश 2023’ अभियान

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ। भारत में स्वच्छता की अलख जगाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अलग-अलग…