ऋषिकेश: गंगा में डूबे मुंबई के पर्यटकों में से शुक्रवार को बरामद युवती के शव की हुई पहचान

759 0

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में गंगा में नहाने के दौरान डूबे मुंबई के तीन पर्यटकों में से एक युवती का शव बीते शुक्रवार देर रात रायवाला के गौहरीमाफी में बरामद हुआ। मुनिकीरेती पुलिस ने युवती के शव की पहचान मधुश्री खुरसांगे के रूप मे की है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया है। गौरतलब है कि मुंबई से पांच दोस्त ऋषिकेश में घूमने आए थे। बीते बुधवार को तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाने के दौरान उनमें से तीन डूब गए थे। जिनमें से एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है।

बुधवार को मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66 गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए थे।

एसडीआरएफ और जल पुलिस की राहत-बचाव टीम लगातार तीनों पर्यटकों की खोजबीन में जुटी हुई है। गंगा भोगपुर से लेकर भीमगोड़ा बैराज तक गंगा किनारे लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

अदिति ने ओलंपिक में हारकर भी रचा इतिहास, जीता दिल

इसी दौरान शुक्रवार देर रात रायवाला थाना क्षेत्र के गौहरी माफी के पास गंगा किनारे एक युवती का शव बरामद किया गया था।एसडीआरएफ की टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसडीआरएफ की टीम शनिवार को अन्य दो पर्यटकों की खोजबीन में जुटी हुई है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने बाल संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

Posted by - July 5, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को पर्यटक आवास गृह, टनकपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चम्पावत…
CM Dhami

विश्व कप स्टार स्नेह राणा को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी धामी सरकार, सीएम ने फोन दी बधाई

Posted by - November 5, 2025 0
वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को CM धा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप…
CM Dhami

सीएम धामी ने की मदरसा बोर्ड समाप्त करने और अवैध मदरसों पर कार्रवाई की घोषणा

Posted by - August 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का शुभारंभ…