सनी लियोनी

सनी लियोनी की कैसे हो गई है हालत? वायरल Video देख फैंस हैरान

1342 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखर सनी लियोनी के फैंस और बाकी लोग हैरान हो रहे हैं। ये वीडियो सनी के मेकअप का है, जिसमें उनकी चमड़ी निकलती नजर आ रही है।

सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए जानवरों को नुकसान न  पहुंचाने का संदेश दिया

असल में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो सनी के एक फोटोशूट की तैयारी का है। इस वीडियो में सनी लियोनी अपनी पीठ का मेकअप करवा रही हैं। वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट एक्ट्रेस की पीठ पर आर्टिफिशियल स्किन लगा रही हैं। सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए जानवरों को नुकसान न पहुंचाने का संदेश दिया है।

https://www.instagram.com/tv/B88st6rhuVT/?utm_source=ig_web_copy_link

सनी लियोनी के इस वीडियो पर लोग खूब कर रहे हैं कमेंट 

सनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि इतने सारे अद्भुत वेगन जूते, बैग और जैकेट में बहुत कुछ है चुनने के लिए, तो फिर पर्यावरण को चोट पहुंचाने और किसी चीज को पहनने के लिए जानवरों की हत्या करना का कोई मतलब नहीं है। सनी लियोनी के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग उनके इस मैसेज की तारीफ भी कर रहे हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन ने रॉकस्टार रणबीर कपूर की तारीफ 

बता दें कि सनी लियोनी सालों से जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बोलती आई हैं। उनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो सनी ने साल 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई आइटम सॉन्ग्स में भी नजर आई हैं। शाहरुख खान की फिल्म रईस में उन्होंने लैला गाने से खूब धमाल किया था। अब वे जल्द ही फिल्म रंगीला में नजर आएंगी।

Related Post

WHO के मुताबिक, एचआईवी वायरस से भी अधिक ख़तरनाक है यह संक्रमण, मानसून में अधिक ख़तरा

Posted by - September 28, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हेपेटाइटिस संक्रमण एक ऐसा जानलेवा संक्रमण है जो एचआईवी वायरस से भी अधिक घातक और जानलेवा है। वर्ल्ड…
कोरोना का कहर

कोविड-19 : महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात टॉप थ्री राज्य, जानें अपने सूबे का हाल

Posted by - May 19, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में काफी तेजी से फैल रहा है। इन तीनों राज्यों में…