बर्ड फ्लू की दस्‍तक

वाराणसी में बर्ड फ्लू की दस्‍तक, कौए में वायरस मिलने की हुई पुष्टि

880 0

वाराणसी। पूरे देश में कोरोना वायरस की हलचल और दहशत के बीच वाराणसी में बर्ड फ्लू का मामला सामना आया है। इस केस सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। पशु चिकित्सा विभाग ने एहतियातन अलर्ट जारी करते हुए सभी पॉल्‍टी फार्मों की जांच के आदेश दिए हैं।

बर्ड फ्लू की दस्‍तक ने चिकन के शौकीन लोगों के बीच भी चिंता बढ़ा दी

बुधवार से पॉल्‍टी फार्मों की जांच शुरू कर दी गई है। इस खबर के बाद चिकन के शौकीन लोगों के बीच भी चिंता देखने को मिल रही है। बता दें कि फरवरी के शुरुआती दिनों में रोहनिया थाने के मोहनसराय इलाके में बड़ी संख्या में मृत कौए मिले थे। जांच के लिए सैंपल को भोपाल लैब भेजा गया था। एक कौए में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

वाराणसी में बड़ी संख्या में हैं चिकन की दुकानें ,पॉल्‍टी फार्मों की जांच शुरू

बता दें कि वाराणसी में बड़ी संख्या में चिकन की दुकानें हैं। ऐसे में बर्ड फ्लू की दस्तक ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं, दूसरी ओर पशु चिकित्सा विभाग ने इस हालात से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। अब इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार से पॉल्‍टी फार्मों की जांच शुरू कर दी गई है। खासतौर से मोहनसराय इलाके से जुड़े 20 किमी के दायरे में ये जांच बहुत बारीक तरीके से होगी।

बर्ड फ्लू की आहत से सभी बेचैन

वाराणसी के चिकित्साधिकारी वीबी सिंह का कहना है कि घबराने की बात नहीं है। विभाग हर तरीके से एहतियात बरत रहा है। मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि बौद्ध सर्किट होने के कारण बड़ी संख्या में वाराणसी में चीनी टूरिस्ट आते रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई है कि बर्ड फ्लू की आहट ने सबको बेचैन कर दिया है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे : मुख्यमंत्री साय

Posted by - January 26, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ देश का तिरंगा लहरा रहा है।…
CM Dhami

सीएम धामी के निर्देश पर एंजेल चकमा के पिता को आर्थिक सहायता, पहली किश्त जारी

Posted by - December 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Dhami) के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी का दावा कि अपने ऐतिहासिक कार्यों के चलते जीतेगी भाजपा

Posted by - March 22, 2024 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अल्मोड़ा में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में एक जनसभा को…
जड़ से खत्‍म होगा डैंड्रफ

सर्दियों में अपनाएं ये पांच उपाय, जड़ से खत्‍म हो जाएगा डैंड्रफ

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में त्वचा और बालों के स्‍वास्‍थ्‍य को बरकरार रखने की आवश्यकता होती है। अक्‍सर सर्दियों…
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi

सीएम नायाब सैनी ने पीएम मोदी से की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - August 6, 2025 0
चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने बुधवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…