हाउसफुल 4 ट्रेलर

हाउसफुल 4 ट्रेलर का फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज,बोले- ‘हाउसफुल’ होंगे शो

1107 0

नई दिल्ली। मल्टी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल हैं। ट्रेलर से साफ हो गया है कि ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट एक बार फिर से आपने हंसा हंसा का लोटपोट करने वाला है। फिल्म का कहानी में पुनर्जन्म का तड़का लगाया गया है जो इस कहानी को बेहद दिलचस्प बना रहा है।

यहां देखिए कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर:

हाउसफुल 4 दिवाली के मौके पर होगी रिलीज 

इसमें अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, कीर्ति खरबंदा, बॉबी देओल, राणा दग्गुबाती, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। हाउसफुल 4 दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर ट्रेलर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों को ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। लोग इसे फैमिली एंटरटेनर फिल्म बता रहे हैं। इसके साथ ही इसे 2019 की बेस्ट कॉमेडी फिल्म का खिताब भी दे रहे हैं।

https://twitter.com/akshaykumar/status/1177499137576595462

फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े का पुनर्जन्म दिखाया 

ट्रेलर की बात करें तो इसमें 600 साल के गैप से इतिहास दोहराता दिखाया गया है जोकि शादी से जुड़ा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े का पुनर्जन्म दिखाया जाएगा। 600 साल बाद एक बार फिर से इन जोड़ियों का शादी होती है लेकिन पार्टनर बलद जाते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार को 600 साल पहले का सब याद है। वह रितेश और बॉबी देओल को बताते हैं कि उन तीनों शादी उनकी भाभी से हो गई है। यानि 600 साल पहले जो उनकी पत्नी थीं अब उनकी शादी उनके भाइयों से हो गई है।

फिल्म के डायलॉग बेहद उम्दा हैं और उसपर अक्षय और रितेश की डिलीवरी और एक्सप्रेशंस सटीक बैठ रहे

ट्रेलर देखने के बाद आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे। फिल्म में कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कीर्ति खरबंदा लीड एक्ट्रेस हैं। इसके साथ ही चंकी पांडे, नाना पाटेकर और जॉनी लीवर फिल्म की कॉमेडी में और ज्यादा जान डाल रहे हैं। इस फिल्म के डायलॉग बेहद उम्दा हैं और उसपर अक्षय और रितेश की डिलीवरी और एक्सप्रेशंस सटीक बैठ रहे हैं।

ट्रेलर में सबसे दिलचस्प है नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वह फिल्म में तांत्रिक की भूमिका में

ट्रेलर में सबसे दिलचस्प है नवाजुद्दीन सिद्दीकी। ट्रेलर में नवाजुद्दी अपनी वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ का डायलॉग “कभी कभी लगता है अपुन ही भगवान बोलते दिखाई दे रहे। इसके साथ ही नवाजु्द्दीन सिद्दीकी के लुक से साफ है कि वह फिल्म में तांत्रिक की भूमिका में हैं। तीन मिनट 36 सेकेंड के ट्रेलर में ये साफ है कि आखिर फिल्म की कहानी किस थीम और सबजेक्ट पर आधारित है। बता दें कि ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है।

Related Post

दुष्कर्म विरोधी अभियान

बॉलीवुड अभिनेत्री का दुष्कर्म विरोधी अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - January 4, 2020 0
मुंबई।बाउमा और द शोले गर्ल जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस बिदिता बाग ने एक बलात्कार विरोधी अभियान…

मेरी फैंस और फैमिली को बहुत सारा प्यार- निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 20, 2019 0
सुपरहिट फिल्म “टोटल धमाल” में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद, निहारिका रायज़ादा ने रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” के पहले एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मेन लीड में है। और अब निहारिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही है।   स्टनिंग एक्ट्रेस निहारिका के इन्स्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फैन फॉलोविंग हो गई हैं।   सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रेटफॉरवर्ड और स्टनिंग फोटो सेशन के लिए जानी जाने वाली, निहारिका रायज़ादा अपने फैंस को एक बड़े परिवार के तरह मानती हैं। सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है। ऑन-स्क्रीन पर सराहना मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, सराहना मिलना अमेजिंग है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मेरा परिवार हैं, वे मुझे प्यार करते हैं और एक्सेप्ट करते हैं। मेरे फैंस मुझसे और मेरे लिए सबसे बेस्ट चीजों की उम्मीद करते हैं। डिजिटल-सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति की गिनती से मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस को बहुत सारा प्यार।”   निहारिका रायज़ादा ने कहा,सोशल मीडिया एक  बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें अपने काम के बारे में अपडेट कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि कुछ सोशियल कारण भी ले सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके कई फायदे हैं। लोग आपको ट्रोल भी करते हैं, जो मुझे लगता है कि सही है, थोड़ी सी फाइट दिलों और रिश्तों के तानो बानो को स्ट्रांग बनाती है।”   फिल्म टोटल धमाल की सफलता के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है।   फिल्म के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने कहा, “मैंने अभी हाल ही हैदराबाद में फिजिकल स्टंट वाले एक्शन शेड्यूल को पूरा किया है। हमारे पास कुछ और शेड्यूल बचे हुए हैं, और फिर जल्द ही फिल्म को रैप अप कर देंगे। और हमारे पास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे मेन लीड  हैं, और फिल्म में बहुत कुछ है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।”…
MS Dhoni corona test negative

पूर्व कप्तान एमएस धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, शुक्रवार को चेन्नई के लिए होंगे रवाना

Posted by - August 13, 2020 0
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। रांची में धोनी…
NSG कमांडो

NSG कमांडो ऐसे करते हैं कार्रवाई, Video देख दांतों तले उंगलियां दबाएंगे आप

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राजरहाट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के नए भवन…
उमा भारती ने मायावती को लेकर दिया बड़ा बयान

मंत्री उमा भारती ने बसपा सुप्रीमो को लेकर दिया बड़ा बयान

Posted by - March 15, 2019 0
लखनऊ। भाजपा की परिवर्तन यात्रा लेकर माधौगढ़ विधानसभा के कोंच पहुंची उमा भारती ने मायावती पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने…