बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 की मौत, कई घायल

499 0

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा एक टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस और ट्रक दोनों ही तेज रफ्तार में थे, तभी सामने से एक मवेशी के आ जाने से बैलेंस बिगड़ गया और दोनों की टक्कर हो गई। ये हादसा किसान पथ रिंग रोड पर हुआ है। इस घटना के बाद से कोहराम मच गया है।

बता दें कि ये दर्दनाक सड़क हादसा बाराबंकी के देवा थाना के बबुरी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक टूरिस्ट बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक बालू से लदा हुआ था। बस में 70 यात्री सवार थे। ट्रक और बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी के एसपी और डीएम यमुना प्रसाद ने बात की पुष्टि की है। उन्होंने ये भी बताया कि हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो गंभीर रूप से जख्मी हैं, उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

हालांकि, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

बस और ट्रक कबाड़ में तब्दील

मौके पर जेसीबी भी पहुंची, जिसकी मदद से बस और ट्रक को अलग-अलग किया गया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों के ही परखच्चे उड़ गए। बस और ट्रक का अगला हिस्सा कबाड़ में तब्दील हो चुका है। वहीं, पुलिस भी जांच में जुट गई है।

हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार की मदद

भीषण सड़क हादसे पर जिला अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है और अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, सभी मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।

Related Post

Yogi government tops in the upliftment of OBC students

2047 तक 7 करोड़ से अधिक ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति से जोड़ने का लक्ष्य

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के सशक्तीकरण…
Dev Deepawali

विशाखापट्टनम के डेकोरेटर बिना शुल्क के सजाएंगे बाबा विश्वनाथ का धाम

Posted by - November 4, 2022 0
वाराणसी/लखनऊ। विश्वनाथ धाम (Vishwanath Dham) का लोकार्पण होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।…
CM Yogi

सीएम योगी का प्रयास लाया रंग, केंद्र ने 55 सीवरेज परियोजनाओं को दी मंजूरी

Posted by - October 28, 2022 0
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत योगी सरकार के निर्देशन में संचालित नमामि गंगे कार्यक्रम नदी कायाकल्प मॉडल तेजी…