Lemon Immunity Booster

कोरोना की दूसरी लहर भयावह, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू का करें सेवन

1175 0

लखनऊ। देश में कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा भयावह हो गयी है। ऐसे में बचाव का एक मात्र तरीका इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने को ही माना जा रहा है। वहीं इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए नीबू का सेवन बहुत जरूरी और लाभकारी होता है। बढ़ती डिमांड के चलते नीबू का भी भाव आसमान छूने की कगार पर है। राजधानी के सब्जी बाजारों में नींबू की मांग बढ़ने से सामान्यत: 30 रुपये दर्जन मिलने वाला नींबू अब 60 रुपये दर्जन के रेट से बिक रहा है।

कोविड की दूसरी लहर में शारीरिक क्षमता बढ़ाने और स्वयं को कोरोना से बचाए रखने में नींबू सहायक है। लोग ज़्यादातर घरेलू नुस्खों को ही अपना रहे हैं। इसमें नींबू एक कारगर औषधी है। नींबू के रस से लीवर स्वस्थ, कैल्सियम की कमी को पूर्ति तथा स्फूर्ति भी बनी रहती है।

सीएम योगी कोरोना पॉज़िटिव , ट्वीट कर दी जानकारी

नींबू सिर्फ इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने में ही मददगार नहीं है। यह पेट के कीड़ों को खत्म करने, पेट दर्द से आराम, भूख बढ़ाने, पित्त और कफज विकारों को ठीक करने, साथ ही और भी कई रोगों में लाभप्रद है।

नींबू विटामिन सी का बेहतर स्रोत है। साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन्स जैसे थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी-6, फोलेट और विटामिन-ई की भी मात्रा पायी जाती है।

नींबू को औषधि के रूप में उपयोग करें। नींबू इम्युनिटी बढ़ाने का प्रभावी, संक्रमित विषाणु  को नष्ट करने में कारगर है। नींबू के उपयोग से शरीर में ब्लड प्रेशर, शुगर, लीवर को कंट्रोल रखा जा सकता है। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

Related Post

Savin Bansal

मात्र 2 सुनवाई में स्थिति परखते ही लाचार  दम्पति को डीएम ने किया प्रतिस्थापित; कब्जा वापिस

Posted by - August 21, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी जनता दर्शन में राजपत्रित पिता जो चलने फिरने में समथ है फिर भी व्हीलचेयर पर आकर डीएम (DM…
CM Yogi

महिला सुरक्षा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से करें संचालित: सीएम योगी

Posted by - August 28, 2024 0
अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अलीगढ़ में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा की।…
cm yogi

370 उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

Posted by - June 2, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शुक्रवार को यहां विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली 370 उत्कृष्ट ग्राम…