jp nadda

दिल्ली विधानसभा में मिले जनादेश का करते हैं सम्मान : जेपी नड्डा

959 0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव नतीजों में हार स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद।

 भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं श्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।

दिल्ली की जनता का ये जो जनादेश है, उसको सिर माथे रखते हुए मैं अरविंद केजरीवाल को बहुत बधाई: मनोज तिवारी

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है, उनकी मेहनत के लिए सबको साधुवाद देता हूं। सभी ने बहुत मेहनत की है। दिल्ली की जनता का ये जो जनादेश है, उसको सिर माथे रखते हुए मैं अरविंद केजरीवाल को बहुत बधाई देना चाहता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो दिल्ली की आकांक्षाओं के अनुरूप दिल्ली सरकार में अच्छा करते हुए अपेक्षाओं की पूर्ति करेंगे। और हमने हिसाब से मेहनत की, लेकिन हमारी अपेक्षाएं खरी नहीं उतरीं। इसकी हम समीक्षा करेंगे। लगभग लगभग दिल्ली का काउंटिंग खत्म होने वाली है।

मैं पटपड़गंज विधानसभा सीट से दोबारा विधायक बनकर खुश हूं: मनीष सिसोदिया 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं पटपड़गंज विधानसभा सीट से दोबारा विधायक बनकर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति की कोशिश की, लेकिन दिल्ली की जनता ने एक ऐसी सरकार को चुना जो लोगों के लिए काम करती है।

Related Post

Gokulpuri

बिग ब्रेकिंग: गोकुलपुरी में लगी भीषड़ आग, कई झोंपड़ियां जलकर खाक

Posted by - March 12, 2022 0
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली (Northeast Delhi) के गोकुलपुरी (Gokulpuri) इलाके में शनिवार तड़के झोंपड़ियों में आग लगने से सात लोगों…
night shelters

प्रदेश में शीतलहर को लेकर योगी सरकार अलर्ट, गरीबों और निराश्रितों के लिए की संवेदनशील पहल

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर…
जस्टिस रंजन गोगोई

मेरा एक हिस्सा हमेशा सुप्रीम कोर्ट में रहेगा मौजूद : जस्टिस रंजन गोगोई

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को सुप्रीम…
AK Sharma

ए के शर्मा के निरीक्षण के बाद कार्रवाई, जेई सस्पेंड, एसडीओ को कारण बताओ नोटिस

Posted by - March 15, 2026 0
जौनपुर: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के कड़े रुख के बाद जौनपुर जनपद के मडियाहूं विद्युत…
CM Vishnudev Sai

संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की रखी नींव, CM विष्णु देव साय का वादा

Posted by - September 3, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त…