गृहमंत्री ने जगदलपुर में लिया हालात का जायजा

गृहमंत्री ने जगदलपुर में लिया हालात का जायजा

934 0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सरकार नक्सलियों द्वारा पैदा की गयी अशांति के खिलाफ मौजूदा लड़ाई को तार्किक अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में शनिवार को नक्सली हमले में मारे गए 22 जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद मंत्री ने यह टिप्पणी की। शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हैं।

शाह ने एक ट्वीट में कहा,   छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सामना करते वक्त शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को जगदलपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की। देश आपके शौर्य और बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा। पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। अशांति के विरुद्ध इस लड़ाई को हम तार्किक अंजाम तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि शाह शनिवार की घटना को लेकर उपजे हालात की समीक्षा के लिए जगदलपुर में पुलिस समन्वय केंद्र में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और घायल जवानों से अस्पताल में मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि नक्सलियों के घात लगाकर किए गए हमले में 30 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे और उन्हें राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विवादो में फसकर अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा

दिल्ली से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर आने के बाद शाह ने यहां पुलिस लाइन में जवानों को श्रद्धांजलि दी। यहां पर 14 जवानों के पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर ताबूत में रखे गए थे। शाह के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य विशिष्टजनों ने ताबूत पर पुष्प चक्र चढ़ाए।

Related Post

PM Modi

‘मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है’, रुद्रपुर की सभा में बोले पीएम मोदी

Posted by - April 2, 2024 0
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी…
Hizbul mujahiddin

जम्मू-कश्मीर : शोपियां से हिज्बुल मजुाहिद्दीन के सात लोग गिरफ्तार

Posted by - March 13, 2021 0
श्रीनगर।  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन (Hizbul Majuhiddin) से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया…
CM Dhami

सीएम धामी ने श्री पशुपतिनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की जनकल्याण की कामना की

Posted by - October 16, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को खटीमा स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की…