हॉलीवुड सिंगर रिहाना

हॉलीवुड सिंगर रिहाना को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, जीत चुकी हैं 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स

1052 0

नई दिल्ली। दुनियाभर को अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाली हॉलीवुड सिंगर रिहाना राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने जा रही हैं। 51वें नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल इमेज अवॉर्ड्स में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में बेयोंसे को सभी कैटेगरी में कुल आठ नामांकन मिले हैं।

https://www.instagram.com/p/B5qlVA2H85u/?utm_source=ig_web_copy_link

रिहाना ने अब तक 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए

रिहाना से पहले यह पुरस्कार, मोहम्मद अली, जैसी जैक्सन, लॉरिन हिल, कॉलिन पॉवेल समेत कई सितारों को मिल चुका है। अंग्रेजी वेबसाइट वैरायटी के मुताबिक रिहाना बीते 20 साल में सबसे कामयाब कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

https://www.instagram.com/p/B4zIv79Hhqf/?utm_source=ig_web_copy_link

रिहाना को उनके पहले दो स्टूडियो अलबम म्यूजिक ऑफ द सन (2005) और ए गर्ल लाइक मी (2006) की रिलीज के बाद दुनियाभर में पहचान मिली।

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की सबसे अमीर महिला सिंगर की लिस्ट में शामिल किया

रिहाना अब अपने गानों के साथ फैशन ब्रांड को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके फैशन ब्रांड का नाम फेंटी हैं। फेंटी को प्रमोट करने के लिए रिहाना अलग-अलग देशों में इवेंट भी करती रहती हैं। पिछले साल रिहाना को फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की सबसे अमीर महिला सिंगर की लिस्ट में शामिल किया था। 250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचकर, रिहाना दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक हैं।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: टीवी रियलिटी शो से करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान बने जाने-माने अभिनेता

Posted by - September 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 14 सितंबर 1984 में जन्मे बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं खुराना…
बॉलीवुड स्टार गोविंदा

बॉलीवुड स्टार गोविंदा गोरखनाथ बाबा के दर्शन कर, सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - December 29, 2019 0
गोरखपुर।बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने रविवार सुबह गोरखनाथ बाबा के दर्शन किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी…