आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

परिवारों को टूटने से बचा सकता हैं हिंदू संस्कार – मोहन भागवत

1454 0

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतन में सिर्फ राष्ट्र और समाज नहीं बल्कि परिवार भी हैं। कानपुर प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तीसरे दिन परिवारों के बिखराव पर चिंता जताई।इस दौरान उन्होंने कहा कि टूटते परिवारों को हिंदू संस्कार ही बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी ने गणतंत्र को ‘मनतंत्र’ की तरफ धकेला-मायावती 

आपको बता दें कानपुर, काशी, अवध और गोरक्ष प्रांत के आयाम और गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत कानपुर प्रवास पर आए हुए हैं। पनकी स्थित नारायणा कॉलेज में चल रही बैठकों में शुक्रवार को सरसंघचालक ने ‘कुटुंब प्रबोधन’ का विषय लिया। शुरुआत तो सामाजिक समरसता से ही की, फिर परिवारों पर आ गए। अलग-अलग जिलों के प्रबोधन प्रमुखों से पूछा कि जिलों में कितने परिवार सम्मेलन कराए।

ये भी पढ़ें :-पूर्व राष्ट्रपति, संघ विचारक और भूपेन हजारिका को मिला भारत रत्न 

जानकारी के मुताबिक सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि समाज के दुर्बल और उपेक्षित वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता के माध्यम से खड़ा करने की आवश्यकता है। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने संघ के प्रारंभ से ही सेवा कार्यों को शुरू किया था।उन्होंने कहा कि द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जन्म शताब्दी पर संघ ने हिंदू परिवारों से संपर्क कर आदर्श हिंदू परिवार पुस्तक भेंट की थी। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि आप हिंदू परिवारों को प्रेरित करें कि परिवार में रिश्तों का मान, संस्कार आदि रखें। परिवार में हिंदू संस्कार होंगे तो वह टूटेगा नहीं।

Related Post

नो टाइम टू डाई

कोरोना वायरस के चलते नहीं हो रहा जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ प्रीमियर

Posted by - February 17, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में दस्तक देकर लोगों का जीना हराम…
farmers

किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कॉल सेंटर कम हेल्प डेस्क की होगी स्थापना

Posted by - October 14, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों (Farmers) को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के साथ ही योगी सरकार (Yogi Government) उनकी आमदनी…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान को मीडिया दे पर्याप्त कवरेज : एम वेंकैया नायडू

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के…
Uddhav with Sharad

महाराष्ट्र : सचिन वाजे को लेकर महा विकास अघाड़ी की सरकार में दरार

Posted by - March 15, 2021 0
मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे…

सिर में चोट लगने की वजह से कई महीनों के लिए चली गई थी इस एक्ट्रेस याददाश्त

Posted by - July 24, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म ‘भारत’ में काम कर चुकीं दिशा पाटनी अपनी फिटनेस के लिए बॉलीवुड सुर्खियों में रहती हैं।दिशा ने…