जेएनयू छात्रों पर हमला

जेएनयू छात्रों पर हमला हिन्दू रक्षा दल ने किया,राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का दावा

1911 0

गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ((जेएनयू) में रविवार को हुई मारपीट मामले की जिम्मेदारी लेकर हिन्दू रक्षा दल ने ली है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने यह दावा कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने इस बाबत सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप जारी किया है। पिंकी चौधरी गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के निवासी हैं।

हालांकि इस दावे के बावजूद गाजियाबाद पुलिस मामले की सच्चाई का पता लगा रही है। साहिबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश मिश्रा का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। यह चरमपंथी नेता पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है।

‘शिकारा’ का ट्रेलर देख इमोशनल हुए फैंस, फिल्म में दिखेगा कश्मीरी पंडितों का दर्द

बता दें कि बीते सोमवार की देर रात हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उस समय सनसनी फैला दी है। जब यह वीडियो पुलिस व अन्य ग्रुपों पर वायरल किया गया। इस वीडियो में पिंकी चौधरी ने कहा है कि जेएनयू में छात्रों की पिटाई करने वाले उनके संगठन कार्यकर्ता थे।

पिंकी ने कहा है कि जेएनयू के छात्र खाते हमारे देश का हैं और गाते बाहर का हैं। ऐसे छात्रों और लोगों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई करते रहेंगे। जेएनयू में मारपीट और तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। मारपीट करने वाले तमाम नकाबपोशों की तस्वीरों के जरिए उनकी पहचान की बात कही जा रही है। इस बीच हिन्दू रक्षा दल ने पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी लेते हुए दावा कर सनसनी फैला दी है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Posted by - March 23, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी…

किसी भी कार्य को अच्छे मन से किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है : राठौर

Posted by - October 11, 2021 0
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने अपने पैतृक गांव मोहनपुर…
Rajya Sabha

बजट सत्र : पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि पर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा 1 बजे तक स्थगित

Posted by - March 8, 2021 0
नई दिल्ली । बजट सत्र (Parliament budget) के दूसरे चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। बता दें…

“Unbreakable” की कहानी सुने बिना काम करने लिए सहमत ब्रूस विलिस

Posted by - January 12, 2019 0
मुंबई।हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ब्रूस विलिस इन दिनों चर्चा में हैं। अगले हफ्ते उनकी फिल्म ग्लास सिनेमाघरों में रिलीज होने…
Shringaverpur Dham

पीएम मोदी और सीएम योगी के साझा संकल्प से कुंभ नगरी के लिए श्रृंगवेरपुर धाम बना महाकुंभ का नया डेस्टिनेशन

Posted by - November 22, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान कर रही है। प्रयागराज नगरी के साथ…