Hina Khan

‘Cannes Festival’ के रेड कारपेट पर हिना खान फिर बिखेरेंगी जलवा

541 0

मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) 2019 में हिना खान ने एंट्री मारकर पूरे देश को प्राउस महसूस करवाया था। हिना खान (Hina Khan) का कान्य लुक काफी हिट था और देश भर में उनकी तारीफ हो रही थी। इतना ही नहीं वह वहां प्रियंका चोपड़ा से भी मिली थीं।

अब हिना को लेकर जो नई खबर आ रही है वह ये है कि वह एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाली हैं। जी हां, इस बार के कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में हिना खान (Hina Khan) फिर अपना जलवा दिखाने वाली हैं।

KRK ने कंगना पर कसा तंज, मुनव्वर को लेकर कही ये बात

दरअसल, इस फेस्टिवल में हिना अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने वाली हैं। ये एक इंडो इंग्लिश फिल्म है जिसका नाम है कंट्री ऑफ ब्लाइंड। हिना इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

हिना (Hina) इसके साथ ही अपना फैशन गेम भी दिखाने को तैयार हैं। वह अपने लुक और आउटफिट के लिए खूब तैयारी कर रही हैं। वह चाहती हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी अपने लुक्स से सबका दिल जीतने वाली हैं। हिना (Hina)की फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड की बात करें तो इसे राहत काजमी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Hina Khan
Hina Khan

वैसे इस खबर के आने के बाद हिना खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। हिना के इससे पहले के कान्स लुक की फोटोज और वीडियोज शेयर की जा रही हैं।

प्रियंका की तारीफ की थी हिना (Hina)ने

अब देखते हैं कि इस बार हिना (Hina) क्या कमाल करती हैं। बता दें कि इससे पहले पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हिना ने कान्स में प्रियंका चोपड़ा से मिलने पर कहा था, वह सब जानती थीं। फिल्म के बारे में, मैं वहां क्यों थी, सब कुछ।

Hina Khan

यही वजह है कि उन्होंने खुद मुझे पार्टी में बुलाया था जब मैं वहां थी। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे वहां सभी से मिलवाया और कहा कि मैं भारत की स्टार हूं। उन्होंने बिल्कुल नहीं बताया कि टीवी या फिल्म में से मैं किस इंडस्ट्री से हूं। बस यही कहा कि इंडियन स्टार है और मैं काफी खुश हुई थी। उन्हें ये सब करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने ऐसा किया।

दीपिका हैं ज्यूरी में शामिल

वैसे बता दें कि इस साल दीपिका पादुकोण का कान्स से खास कनेक्शन है। इस बार वह फेस्टिवल की ज्यूरी में से एक हैं। तो देखते हैं कि क्या प्रियंका के बाद अब हिना को दीपिका से मिलने का मौका मिलेगा क्या वह दीपिका के साथ वैसा बॉन्ड बना पाएंगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो ये 17 मई से 28 मई तक होगा

सामने आया ‘सर्कस’ का फर्स्ट लुक, रोहित ने बताई रिलीज डेट

Related Post

मेरी फैंस और फैमिली को बहुत सारा प्यार- निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 20, 2019 0
सुपरहिट फिल्म “टोटल धमाल” में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद, निहारिका रायज़ादा ने रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” के पहले एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मेन लीड में है। और अब निहारिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही है।   स्टनिंग एक्ट्रेस निहारिका के इन्स्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फैन फॉलोविंग हो गई हैं।   सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रेटफॉरवर्ड और स्टनिंग फोटो सेशन के लिए जानी जाने वाली, निहारिका रायज़ादा अपने फैंस को एक बड़े परिवार के तरह मानती हैं। सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है। ऑन-स्क्रीन पर सराहना मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, सराहना मिलना अमेजिंग है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मेरा परिवार हैं, वे मुझे प्यार करते हैं और एक्सेप्ट करते हैं। मेरे फैंस मुझसे और मेरे लिए सबसे बेस्ट चीजों की उम्मीद करते हैं। डिजिटल-सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति की गिनती से मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस को बहुत सारा प्यार।”   निहारिका रायज़ादा ने कहा,सोशल मीडिया एक  बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें अपने काम के बारे में अपडेट कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि कुछ सोशियल कारण भी ले सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके कई फायदे हैं। लोग आपको ट्रोल भी करते हैं, जो मुझे लगता है कि सही है, थोड़ी सी फाइट दिलों और रिश्तों के तानो बानो को स्ट्रांग बनाती है।”   फिल्म टोटल धमाल की सफलता के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है।   फिल्म के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने कहा, “मैंने अभी हाल ही हैदराबाद में फिजिकल स्टंट वाले एक्शन शेड्यूल को पूरा किया है। हमारे पास कुछ और शेड्यूल बचे हुए हैं, और फिर जल्द ही फिल्म को रैप अप कर देंगे। और हमारे पास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे मेन लीड  हैं, और फिल्म में बहुत कुछ है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।”…

बर्थडे स्पेशल: 46वें जन्मदिन अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट

Posted by - November 1, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 46वें जन्मदिन अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर…